Fauzia Amin Sido Story: गाजा से बचकर लौटी एक यजीदी महिला ने अपनी खौफनाक आपबीती दुनिया को बताई है। इस महिला का नाम फौजिया अमीन सिदो है। जिसे इजराइल की सेना ने बचाया। महिला अपने साथ हुए अत्याचार को याद कर अब भी सिहर उठती है। सिदो के अनुसार ISIS आतंकियों ने सिर्फ 9 साल की उम्र में ही उसे कैद कर लिया था। उसके भाइयों को भी ISIS आतंकियों ने अपनी कैद में रखा। उसके अलावा हजारों बंधक और भी थे। ISIS आतंकी उन लोगों को सिंजर से ताल अफार ले गए। पैदल ही पूरा सफर तय किया। तीन दिन तक उन लोगों को खाने के लिए कुछ नहीं दिया। जिसके बाद उन लोगों को चावल और मांस दिया गया। मांस जब खाया तो काफी अजीब लगा। लेकिन भूख की वजह से वे लोग मजबूर रहे।
यह भी पढ़ें : बॉस सुंदर पिचाई से भी ज्यादा अमीर हैं थॉमस कुरियन, Google cloud को बनाया फेमस
एक इंटरव्यू में सिदो ने बताया कि कुछ लोगों के पेट में मांस और चावल खाने के बाद दर्द होने लगा। ISIS आतंकियों ने उन लोगों को बताया कि जो मांस वे खा चुके हैं, वह यजीदी बच्चों का है। जिनको हमने मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद उन लोगों को यकीन दिलाने के लिए उन बच्चों के फोटो दिखाए गए। ISIS आतंकियों ने कहा कि ये वही बच्चे हैं, जिनका मांस तुम लोगों ने खाया है। ISIS के लड़ाके इससे पहले भी ऐसी क्रूर हरकत कर चुके हैं। 2017 में यजीदी सांसद वियान दाखिल ने चौंका देने वाला खुलासा किया था। वियान ने कहा था कि इंसानी मांस परोसने की गलत हरकत ISIS शुरू कर चुका है।
कई बंधकों की हार्ट अटैक से हुई मौत
सिदो के अनुसार जब ISIS आतंकियों के मांस परोसे जाने का पता कई बंधकों को लगा तो वे सदमा सह नहीं पाए। कई बंधकों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। लेकिन आतंकियों की यातना जारी रही। सिदो के अनुसार ISIS के तहखाने में 200 से अधिक यजीदी लड़कियों को कैद करके कई महीने रखा गया। कई बेटियों की मौत गंदा खाना खाने और पानी पीने से हो गई थी। इस तहखाने से निकालने के बाद उसको 5 बार बेचा गया। इनमें से एक लड़ाके का नाम अबू अमर अल-मकदिसी था। उसने उससे शादी की, दो बच्चे भी पैदा हुए। लेकिन सालों बाद गाजा में इजराइली सेना ने उसे बचा लिया। जिसके बाद अब अपने परिवार के पास इराक लौटी है। बच्चे अभी भी गाजा में बंधक हैं। अरबी मुस्लिम उनको पाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : क्या है जेमिनी AI, जिसे लेकर विवाद में फंसी Google, CEO सुंदर पिचाई ने मांगी माफी
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
8 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
10 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
14 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
15 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
18 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
18 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
22 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
22 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
23 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines