Israel Palestine Conflict : इजराइल के द्वारा गाजा में छिपे हमास के आतंकियों को खत्म करने की चेतावनी और हमलों के बीच गाजा से लोग भाग रहे हैं। लोगों के वाहनों पर सामान लादकर भागने का वीडियो सामने आया है। इजराइल- फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच जारी इजरायल ने गुरुवार को गाजा के लोगों को 24 घंटे के अंदर वहां से दूसरे जगह जाने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद से लोग गाजा को छोड़कर दूसरी जगहों पर भाग रहे हैं। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर पर्चे भी गिराए हैं।
पर्चे में लिखा है, ’24 घंटे में गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी वहां से दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो जाएं। वहां रहने वाले लोग उनके दुश्मन नहीं हैं, वो केवल हमास को खात्म करना चाहते हैं।’ इजरायल की इस चेतावनी के बाद गाजा के लोग मजबूरन अपना घर-बार छोड़कर दूसरी जगह जा रहे हैं। इसका एक वीडियों भी सामने आया है। इजराइल की चेतावनी के विपरीत हमास ने लोगों से कहा है कि वह गाजा छोड़कर कहीं न जाएं, जहां हैं वहीं बने रहें। किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
रिपोर्टर ने शेयर किया वीडियो
एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर गाजा के नागरिकों को कई कारों में अपना सामान ले जाते वीडियो शेयर किया है। लोग कार के रूफ पर कपड़े और मैट्रेसेस बांधकर ले जा रहे हैं। इस वीडियो को X पर फिलिस्तीनी मामलों के एक रिपोर्टर ने शेयर किया है। वीडियो उत्तरी गाजा का है।
यह भी पढ़ें : फेमस एक्टर ने जॉइन की इजराइल आर्मी, बोले- जीत तक जारी रहेगी जंग
इजरायल की 3 लाख रिजर्व फोर्स तैयार
फिलिस्तीनी समूह हमास के विनाशकारी हमले के जवाब में इजरायल ने 3 लाख रिजर्व फोर्स और टैंकों को गाजा पर हमले के लिए तैयार किया है। इजरायल ने गाजा में घुसकर हमास के खात्मे की बात कही है। इजरायल जल्द ही जमीनी हमले शुरू कर सकता है।
UN ने इजरायल से की आदेश वापस लेने की अपील
UN के प्रवक्ता ने इजराइल से अपना कदम वापस लेने की अपील की है। कहा है कि इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। यह गाजा की आधी आबादी है। इन्हें इतने कम समय में वहां से हटने का आदेश देना उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करना है। इससे मानवीय संकट पैदा हो सकता है। इसके साथ ही UN ने इजरायल से आदेश वापस लेने की का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें : इजरायल ने गाजा में जारी की चेतावनी, 24 घंटे के भीतर 11 लाख लोगों को खाली करना होगा इलाका
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
4 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
6 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
20 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
21 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines