Gaza Peace Plan Latest Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के लिए शांति और पुनर्वास योजना तैयार कर ली है, जिसे इजरायल और हमास दोनों ने स्वीकार भी कर लिया है. ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर गाजा में युद्धविराम कब होगा? जबकि इजरायल अपनी सेना को गाजा से वापस बुलाने के लिए मान गया है और हमास भी शांति वार्ता के साथ-साथ कैदियों और बंधकों के आदान-प्रदान के लिए सहमत है तो सीजफायर कब लागू होगा? इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा अपडेट दिया है.
हमास की पुष्टि होते ही लागू हो जाएगा युद्धविराम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि इजरायल ने 21 सूत्रीय गाजा शांति योजना को मंजूरी दे दी है और हमास को भी शांति योजना भेजकर अल्टीमेटम दिया था, जिसे हमास ने अल्टीमेटम की समयावधि खत्म होने से पहले ही स्वीकार कर लिया. लेकिन अभी तक हमास की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जैसे ही पुष्टि हो जाएगी, गाजा में युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा. इजरायल की सेना हमास से वापस चली जाएगी और कैदियों-बंधकों की अदला-बदली हो जाएगा. युद्धविराम लागू होने के बाद गाजा को फिर से बसाने का काम शुरू किया जाएगा.
ट्रंप ने गाजा में शांति के समर्थकों का आभार जताया
अमेरिकी व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने राष्ट्रपति ट्रंप का एक वीडियो X हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसमें ट्रंप उन सभी अरब देशों का आभार व्यक्त कर रहे हैं, जिन्होंने गाजा संकट को खत्म करने के लिए उनकी शांति योजना का समर्थन किया. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन देशों का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने इजरायल और हमास को गाजा में जंग रोकने के लिए मनाने में मदद की. कतर , तुर्की , सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन और कई अन्य देशों ने गाजा की शांति के लिए संघर्ष किया. अब गाजा में युद्धविराम सबसे बड़ा दिन होगा और उस शहर को फिर से बसते देखने की उम्मीद जगेगी.
7 अक्टूबर 2023 के हमले के बाद से चल रही जंग
बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था, जिसकी जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने फिलीस्तीन के आंतकी संगठन हमास को खत्म करने संकल्प लिया और हमास के गढ़ गाजा में हमला किया. अब तक हमले में 25000 से ज्यादा हमास आतंकी मारे जा चुके हैं, लेकिन इस जंग में गाजा शहर बर्बाद हो गया. आज वहां के लोग खुले आसमान के नीचे नरक की जिंदगी जी रहे हैं. क्योंकि इजरायल के हमले से गाजा में सभी इमारतें और घर ध्वस्त हो गए हैं. आज गाजा में भुखमरी, अकाल, महामारी, कुपोषण फैला हुआ है और लोगों भूखे-प्यासे मरने के लिए मजबूर हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
4 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
7 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
10 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
10 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
12 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
13 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
13 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
16 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
17 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines