जब मदद ही बन गई मौत... गाजा में नहीं खुला रिलीफ पैकेज का पैराशूट, 5 की गई जान

Gaza Crisis: भीषण संकट में फंसे गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजी जा रही है। शुक्रवार को भी ऐसे ही कुछ पैकेज एयरड्रॉप किए गए थे, लेकिन इनमें से एक का पैराशूट नहीं खुला और वह पैकेज खाने का इंतजार कर रहे कुछ नागरिकों पर जा गिरा। घटना में 5 लोगों की मौत होने और कई अन्य के घायल होने की खबर है।

Parachute fail during aid drop in Gaza

Parachute fail during aid drop in Gaza

विज्ञापन

Gaza Crisis : इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग की कीमत गाजा के नागरिकों को चुकानी पड़ रही है। उनकी मदद के लिए रिलीफ पैकेज भेजे जा रहे हैं। लेकिन इस मदद ने भी मौत का रूप ले लिया जब एयरड्रॉप किए गए एक पैकेज का पैराशूट ही नहीं खुला। यह रिलीफ पैकेज खाने के लिए लाइन लगाए नागरिकों पर जा गिरा। घटना में 5 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। यह घटना शुक्रवार को उत्तरी गाजा के एक रिफ्यूजी कैंप में हुई थी।

विज्ञापन

गाजा सरकार के मीडिया ऑफिस ने मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की है और एयरड्रॉप्स को बेकार बताया है। इसने कहा कि ये एयरड्रॉप्स केवल दिखावे का प्रोपेगंडा हैं, न कि मानवीय सेवा। इसके साथ ही इसने जमीनी बॉर्डर के जरिए भोजन व अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराने की अपील की। मीडिया ऑफिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हम पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि इससे गाजा पट्टी के नागरिकों की जान को खतरा हो सकता है और ऐसा ही हुआ।

अमेरिका का नहीं था रिलीफ पैकेज

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस एयरड्रॉप ने नागरिकों की जान ली वह अमेरिका की ओर से गिराई गई था। लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार किया है। यूएस सेंट्रल कमांड के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि हम एयरड्रॉप के चलते जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। लेकिन, इसे लेकर कुछ रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। ये रिलीफ पैकेज अमेरिका ने एयरड्रॉप नहीं किए थे।

विज्ञापन

गंभीर हो रहा है भुखमरी का संकट

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र के ऑफिस ने पिछले महीने कहा था कि गाजा में हर 4 में से 1 व्यक्ति भुखमरी का सामना कर रहा है। गाजा में संयुक्त राष्ट्र ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि 23 जनवरी से इजराइली अधिकारियों ने गाजा पट्टी के उत्तरी इलाके में सप्लाई पहुंचाने पर रोक लगा रही है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) ने बीते दिनों कहा था कि उत्तरी गाजा के लिए इसने जो पहला काफिला भेजा था उसे मंगलवार को सेना ने वापस लौटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ