Gaza Hospital Attack: इजराइल ने जारी किया ऑडियो, बेनकाब हुआ फिलिस्तीन का इस्लामिक जिहाद

Gaza Hospital Attack Israel Released Audio: गाजा के अस्पताल में विस्फोट के बाद इजराइल और हमास ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में अब इजराइल ने एक ऑडियो जारी किया है।

Gaza Hospital Attack Israel Released Audio, Gaza Hospital Attack, Israel Release Audio, Islamic Jihad, Israel Hamas War, World News

Gaza Hospital Attack Israel Released Audio: इजराइल और हमास में युद्ध के बीच गाजा के एक अस्पताल में भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट में करीब 500 लोग मारे गए। इसके बाद एक ओर इजराइल और दूसरी ओर हमास, फिलिस्तीन समेत अन्य विरोधी देशों ने एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए इजराइल की सेना ने एक ऑडियो क्लिप जारी की है। इस ऑडियो क्लिप के बाद दुनियाभर की मीडिया में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा में हालिया अस्पताल बमबारी के बारे में हमास संचालकों के बीच कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग साझा की है। फिलिस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। इसके लिए हमास ने इजरायली हवाई हमलों को दोषी ठहराया था। उधर आईडीएफ ने आरोपों का जोरदार खंडन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इजराइल ने किया बड़ा दावा

आईडीएफ ने अब पुष्टि करने के प्रयास में एक रिकॉर्डिंग जारी की है कि बमबारी इस्लामिक जिहाद की ओर से एक असफल रॉकेट प्रक्षेपण के कारण हुई थी। ऑडियो में हमास के एक सदस्य का कहना है कि रॉकेट अस्पताल के पीछे एक कब्रिस्तान से फिलिस्तीनियों की ओर से लॉन्च किया गया था। यह फेल हो गया और उन्हीं पर गिर गया।

ऑडियो को सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए आईडीएफ ने लिखा कि इस्लामिक जिहाद ने गाजा के एक अस्पताल पर हमला किया है, आईडीएफ ने नहीं। आतंकवादियों की बात सुनें क्योंकि उन्हें खुद इसका एहसास है।

विज्ञापन

आईडीएफ ने संलिप्तता से इनकार किया है

आईडीएफ ने पहले एक बयान में कहा था कि आईडीएफ परिचालन प्रणालियों के विश्लेषण से पता चलता है कि गाजा में आतंकवादियों की ओर से रॉकेटों की बौछार की गई थी। जिस स्थान पर यह हमला हुआ था, वह गाजा में अल अहली अस्पताल के करीब से गुजर रहा था। आईडीएफ ने कहा है कि हमारे हाथ लगे कई माध्यमों से मिली खुफिया जानकारी से संकेत मिला है कि गाजा के अस्पताल में हुए असफल रॉकेट प्रक्षेपण के लिए इस्लामिक जिहाद जिम्मेदार है।

विज्ञापन

इससे पहले बुधवार सुबह यानी 18 अक्टूबर को एक प्रेस ब्रीफिंग में प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि आईडीएफ ने एक आफ्टर एक्शन रिव्यू का निष्कर्ष निकाला है और पुष्टि की है कि गाजा सिटी में अस्पताल पर हमले के लिए इस्लामिक जिहाद जिम्मेदार था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ