Pakistan News : पाकिस्तान एक बार फिर दिवालिया होने से बच गया। आर्थिक मोर्चे पर उसे 2 खुशखबरी मिली। जिनेवा में हुई क्लाइमेट समिट में फ्लड रिलीफ के तहत उसे 10 अरब डॉलर मिलेंगे। दूसरी सऊदी अरब ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ से वादा किया है कि वो 5 अरब डॉलर देगा। लेकिन वह इसे खर्च नहीं कर सकेगा।
हिसाब नहीं दे पा रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान को अब तक वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ की ओर से कई बार फंड मिला हैं। पाकिस्तान सरकार को कोविड से निपटने के लिए भी फंड दिया गया था लेकिन उसमें भी वहां की सरकार ने घोटाला कर दिया। इसलिए बड़ी संस्थाएं अब कर्ज देने से कतरा रहीं हैं। वहीं पूराने कर्ज को पाकिस्तान अब तक वापस नहीं लौटा पाया हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जिनेवा गए थे। वहां उन्होंने बाढ़ राहत के लिए फंड मांगा। जहां उन्हें 10 अरब डॉलर देने का भरोसा दिलाया गया हैं लेकिन ये पैसा कब तक मिलेगा ये अभी तक तय नहीं हो पाया है।
और पढ़िए –पीएम मोदी ने की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
पाकिस्तान का रियाद कनेक्शन
पाकिस्तान में जब भी कोई नई सरकार शपथ ग्रहण करती हैं तो उसके वजीर-ए-आजम का पहला दौरा सऊदी अरब का होता हैं। अभी हाल ही में जनरल आसिम मुनीर आर्मी चीफ बने तो वे भी सबसे पहले रियाद ही पहुंचे। यहां क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने दो वादे किए। पहला पाकिस्तान के फॉरेक्स रिजर्व में 5 अरब डॉलर डिपॉजिट कराए जाएंगे। दूसरा सऊदी अरब सरकार पाकिस्तान में 10 अरब डॉलर इन्वेस्ट करने पर विचार करेगी।
विदेशी भंडार है खाली
पाकिस्तान के विदेशी भंडार में फिलहाल 5.4 अरब डॉलर हैं। इनमें 3 अरब डॉलर सऊदी और 2 अरब डॉलर चीन के हैं। वहीं सऊदी अपनी जमा रकम 36 घंटे के नोटिस पर वापस ले सकता हैं। 2020 में जब सऊदी ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर और उधार पर तेल दिया था, तब एक शर्त रखी थी। सऊदी ने कहा था कि वो 36 घंटे के नोटिस पर यह पैसा वापस ले सकते हैं। मतलब, पाकिस्तान इसे खर्च नहीं कर सकेगा।
और पढ़िए –US: सर्वर में बड़ी खराबी से हवाई यात्रा ठप, राष्ट्रपति बाइडन ने मांगी रिपोर्ट
सऊदी का 10 अरब डॉलर का लॉलीपॉप
2019 में सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान पाकिस्तान दौरे पर आए थे। तब इमरान खान प्रधानमंत्री थे और उन्होंने खुद कार ड्राइव की थी। तब भी सलमान ने पाकिस्तान में 10 अरब डॉलर इन्वेस्ट करने का वादा किया था। 3 साल बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ। हां, एक बार फिर क्राउन प्रिंस ने 10 अरब डॉलर इन्वेस्टमेंट की बात दोहराई है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
5 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
5 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
7 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
9 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
10 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
12 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
15 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
15 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
15 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines