US: सर्वर में बड़ी खराबी से हवाई यात्रा ठप, राष्ट्रपति बाइडन ने मांगी रिपोर्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर(7)
विज्ञापन

US: अमेरिका में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद यहां एयरपोर्ट पर उड़ानें बाधित हो रही हैं। यहां एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में यात्री फंस गए हैं। व्हाइट हाउस भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है। व्हाइट हाउस ने इस मामले में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एफएए से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी समयानुसार सुबह करीब 5:30 बजे यह खराबी आई थी। जिसे ठीक किया जा रहा है। इसके चलते तकरीबन 1000 उड़ानें लेट हो गई हैं।

विज्ञापन

बैकलॉग होने से यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। बुजुर्ग और बच्चे अधिक परेशान हो रहे हैं। अमेरिकी एजेंसियां यात्रियों के रुकने और खाने की व्यवस्था में लगी हैं।

विज्ञापन

एफएए ने ट्वीट कर बताया कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम (NOTAMS) को रिस्टोर कर रहा है। ट्वीट में कहा गया हम वैलिडेशन चेक कर रहे हैं और सिस्टम को रिलोड कर रहे हैं। इससे नेशनल एयरस्पेस सिस्टम प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

घरेलू उड़ान सेवाओं पर रोक

आगे एफएए द्वारा बताया गया कि तकनीकी खराबी की वजह से NOTAMS का अपडेशन प्रभावित हुआ है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रही। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी समयानुसार सुबह 9 बजे तक सभी घरेलू उड़ान सेवाओं को रोक दिया गया था। बता दें कि अमेरिका में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सभी उड़ान सेवाएं प्रभावित होने का भारत पर कोई असर नहीं पड़ा है। नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा है कि भारत में सभी हवाईअड्डों पर विमानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। फिलहाल इसका भारत से अमेरिका जाने वाली फ्लाइटों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

विज्ञापन

क्या होता है NOTAM

जानकारी के मुताबिक NOTAM को नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम  कहते हैं। यह एक तरह की संचार व्यवस्था है। इसकी मदद से फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू तक सूचनाएं भेजी जाती हैं। विमानन विशेषज्ञों के मुताबिक यह गोपनीय सूचना तंत्र होता है। दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत विमान के पायलट को मौसम, ज्वालामुखी विस्फोट, हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध, किसी पैराशूट जंप,  रॉकेट लॉन्च और सैन्य अभ्यास जैसी बेहद संवेदनशील और अहम जानकारियां भेजी जाती हैं। ताकि विमान को हवाई सफर के दौरान किसी अप्रिय घटना का सामना ना करना पड़े। साथ ही इस सूचना तंत्र से विमान के पायलट को हवाई अड्डों की स्थिति जैसे बर्फबारी, लाइटों में गड़बड़ी या फिर हवाई पट्टी पर किसी पक्षी की मौजूदगी की जानकारी दी जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ