Pakistan News : दोस्त सऊदी बचा लेगा पाकिस्तान को दिवालिया होने से, देगा 5 अरब डॉलर

Pak Pm With Prince Salman

Pak Pm With Prince Salman

विज्ञापन

Pakistan News : पाकिस्तान एक बार फिर दिवालिया होने से बच गया। आर्थिक मोर्चे पर उसे 2 खुशखबरी मिली। जिनेवा में हुई क्लाइमेट समिट में फ्लड रिलीफ के तहत उसे 10 अरब डॉलर मिलेंगे। दूसरी सऊदी अरब ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ से वादा किया है कि वो 5 अरब डॉलर देगा। लेकिन वह इसे खर्च नहीं कर सकेगा।

हिसाब नहीं दे पा रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान को अब तक वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ की ओर से कई बार फंड मिला हैं। पाकिस्तान सरकार को कोविड से निपटने के लिए भी फंड दिया गया था लेकिन उसमें भी वहां की सरकार ने घोटाला कर दिया। इसलिए बड़ी संस्थाएं अब कर्ज देने से कतरा रहीं हैं। वहीं पूराने कर्ज को पाकिस्तान अब तक वापस नहीं लौटा पाया हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जिनेवा गए थे। वहां उन्होंने बाढ़ राहत के लिए फंड मांगा। जहां उन्हें 10 अरब डॉलर देने का भरोसा दिलाया गया हैं लेकिन ये पैसा कब तक मिलेगा ये अभी तक तय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान का रियाद कनेक्शन

पाकिस्तान में जब भी कोई नई सरकार शपथ ग्रहण करती हैं तो उसके वजीर-ए-आजम का पहला दौरा सऊदी अरब का होता हैं। अभी हाल ही में जनरल आसिम मुनीर आर्मी चीफ बने तो वे भी सबसे पहले रियाद ही पहुंचे। यहां क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने दो वादे किए। पहला पाकिस्तान के फॉरेक्स रिजर्व में 5 अरब डॉलर डिपॉजिट कराए जाएंगे। दूसरा सऊदी अरब सरकार पाकिस्तान में 10 अरब डॉलर इन्वेस्ट करने पर विचार करेगी।

विदेशी भंडार है खाली

पाकिस्तान के विदेशी भंडार में फिलहाल 5.4 अरब डॉलर हैं। इनमें 3 अरब डॉलर सऊदी और 2 अरब डॉलर चीन के हैं। वहीं सऊदी अपनी जमा रकम 36 घंटे के नोटिस पर वापस ले सकता हैं। 2020 में जब सऊदी ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर और उधार पर तेल दिया था, तब एक शर्त रखी थी। सऊदी ने कहा था कि वो 36 घंटे के नोटिस पर यह पैसा वापस ले सकते हैं। मतलब, पाकिस्तान इसे खर्च नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन

सऊदी का 10 अरब डॉलर का लॉलीपॉप

2019 में सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान पाकिस्तान दौरे पर आए थे। तब इमरान खान प्रधानमंत्री थे और उन्होंने खुद कार ड्राइव की थी। तब भी सलमान ने पाकिस्तान में 10 अरब डॉलर इन्वेस्ट करने का वादा किया था। 3 साल बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ। हां, एक बार फिर क्राउन प्रिंस ने 10 अरब डॉलर इन्वेस्टमेंट की बात दोहराई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ