हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने यूएन में की PM मोदी की तारीफ, कहा- समरकंद में यूक्रेन-रूस युद्ध पर दिया एकदम सही संदेश

विज्ञापन
Emmanuel Macron

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि समरकंद में पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को सही संदेश दिया कि ये समय युद्ध का नहीं है। मैक्रों ने पीएम मोदी के रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिए बयान का समर्थन किया और कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा था कि यह समय पश्चिम से बदला लेने का या पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने का नहीं है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा था कि यह समय पश्चिम से बदला लेने का या पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने का नहीं है। मैक्रों ने माना कि यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर कोई भी देश अलग-थलग नहीं रह सकता। सभी के सामने चुनौतियों का सामना करने का समय है।

अभी पढ़ें – तालिबान जल्द ही PUBG और TikTok पर लगाएगा प्रतिबंध, कहा- ये युवा पीढ़ी को कर रहे गुमराह

विज्ञापन

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान एक द्विपक्षीय बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के दौरान कहा था कि ये युद्ध का समय नहीं है। मैंने आपसे इस बारे में पहले भी बात की थी।

अभी पढ़ें – भारत ने इस वर्ष श्रीलंका को दी 4 बिलियन अमरीकी डालर की मदद

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मुझे पता है कि आज का युग युद्ध का नहीं है। हमने इस मुद्दे पर आपके साथ कई बार फोन पर चर्चा की है कि लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद पूरी दुनिया को छूते हैं। हमें आज बात करने का अवसर मिलेगा कि हम आने वाले दिनों में किस तरह शांति के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।’

वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देते हुए कहा था कि वह यूक्रेन संघर्ष में भारत की स्थिति को जानते हैं और चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो। साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि ‘हम आपको वहां होने वाली हर चीज से अवगत कराएंगे।’

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola