Free Flight Tickets: अगर आप फ्री में विदेश घूमना चाहते हैं तो एक खास ऑफर आपका इंतजार कर रहा है। जी हां, ये बिलकुल सच है। हॉन्ग-कॉन्ग पर्यटन विभाग की ओर से अपने देश में पर्यटकों को बुलाने के लिए खास ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर के तहत यात्रियों को लुभाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
दरअसल, हॉन्ग कॉन्ग पर्यटन मंत्रालय ने ‘हैलो, हॉन्ग कॉन्ग’ के नाम से खास ऑफर को शुरू किया है। ऑफर के तहत 5 लाख यात्रियों को मुफ्त में हवाई टिकट और वॉउचर देने का फैसला किया गया है। मंत्रालय की मानें तो देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला किया गया है।
गुरुवार को हॉन्ग-कॉन्ग के नेता ने दी जानकारी
बता दें कि हॉन्ग-कॉन्ग में कोरोना प्रतिबंधों के चलते पर्यटन काफी प्रभावित हुआ है। हॉन्ग-कॉन्ग के नेता जॉन ली ने गुरुवार को इस खास ऑफर की शुरुआत की। इस ऑफर की शुरुआत मार्च में 80 हजार टिकटों के साथ की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि एयरलाइंस कैथे पैसिफिक, हांगकांग एक्सप्रेस और हांगकांग एयरलाइंस को 1 मार्च से छह महीने के लिए विदेशी आगंतुकों को मुफ्त उड़ान टिकट वितरित किए जाएंगे।
पर्यटन बोर्ड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने दी ये जानकारी
हॉन्ग-कॉन्ग पर्यटन बोर्ड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डेन चेंग ने कहा कि अब कोरोना महामारी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। कोरोना आने से हॉन्ग-कॉन्ग काफी समय से बंद था। कोरोना को लेकर पर्यटक भी यहां आने से डर रहे थे। पिछले कुछ दिनों पहले यहां कोरोना प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। अब ऑफर के जरिए हॉन्ग-कॉन्ग अपने पर्यटन इंडस्ट्री को फिर से जिंदा करना चाहता है।
कैसे ले सकते हैं इस ऑफर का लाभ
हॉन्ग कॉन्ग के फ्रेड लैम टिन-फुक के अनुसार, मुफ्त टिकट का लाभ लेने के लिए पर्यटक हॉन्ग कॉन्ग स्थित एयरलाइंस कैथे पैसिफिक (Cathay Pacific), एचके एक्सप्रेस (HK Express) और हॉन्ग कॉन्ग एयरलाइंस (Hong Kong Airlines) की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
बता दें कि हॉन्ग-कॉन्ग में 2022 में सिर्फ 6 लाख पर्यटक पहुंचे थे जो 2018 के आंकड़े के एक प्रतिशत से भी कम है। पिछले तीन वर्षों में 130 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हॉन्ग-कॉन्ग स्थित कार्यालयों को बंद कर दिया है।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
29 mins agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
1 hr agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
1 hr agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
9 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
11 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
16 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
16 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
19 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
21 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines