France plane carrying 300 Indian human trafficking ground: फ्रांस ने मानव तस्करी के शक में 300 से ज्यादा भारतीयों को ले जा रहे एक विमान को रोका है। फ्रांस के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि विमान में मानव तस्करी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, रोमानियाई कंपनी लीजेंड एयरलाइंस की A340 फ्लाइट ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से उड़ान भरी थी। इसमें यात्रियों को निकारागुआ ले जाया जा रहा था।
पेरिस के सरकारी अभियोजक ने बताया कि गुरुवार को अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक विमान में 303 यात्रियों की मानव तस्करी की जा रही है। इसके बाद जब विमान ने पेरिस में फ्यूल भराने के लिए एयरपोर्ट पर लैंडिंग की, तो उसे टेक ऑफ करने से रोक दिया गया।
दो लोगों को हिरासत में लिया गया
अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को इस फ्लाइट में बैठे लोगों को संयुक्त अरब अमीरत से ले जाया जा रहा था। जब प्लेन का फ्यूल खत्म हो गया था उसे तस्करों ने पेरिस के वैट्री हावई अड्डे लैंड कराया।
यहां पर प्लेन फ्यूल भराने के लिए खड़ा रहा। इस दौरान उसमें सवार 303 भारतीय नागरिकों को एयरपोर्ट की बिल्डिंग में प्रवेश कराया गया, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि जब इस बारे में जानकारी मिली तो प्लेन को रोक लिया गया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, इस मामले की जांच राष्ट्रीय संगठित अपराध विरोधी इकाई ‘जुनाल्को’ कर रही है। हिरासत में लिए गए दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारतीय यात्रियों की अमेरिका में अवैध रूप प्रवेश करने के लिए दक्षिण अमेरिका जाने की योजना थी। फिलहाल, इस मामले की जांच मानव तस्करी के संदेह के आधार पर की जा रही है। बता दें कि फ्रांस में मानव तस्करी करने का दोषी पाए जाने पर 20 की साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Czech Republic में सामूहिक गोलीबारी, 15 की मौत, 30 घायल
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है भारत का Akash Missile System और इसकी खासियतें
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines