फ्रांस ने 300 भारतीयों को ले जा रही फ्लाइट को रोका, मानव तस्करी का शक

France plane carrying 300 Indian human trafficking ground: फ्रांस ने 300 भारतीयों को ले जा रहे एक विमान को रोका है। बताया जा रहा है कि इस विमान ने संयुक्त अरब अमीरात से उड़ाने भरी थी।

300 भारतीयों को ले जा रहे विमान को फ्रांस ने रोका, मानव तस्करी शक
विज्ञापन

France plane carrying 300 Indian human trafficking ground: फ्रांस ने मानव तस्करी के शक में 300 से ज्यादा भारतीयों को ले जा रहे एक विमान को रोका है। फ्रांस के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि विमान में मानव तस्करी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, रोमानियाई कंपनी लीजेंड एयरलाइंस की A340 फ्लाइट ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से उड़ान भरी थी। इसमें यात्रियों को निकारागुआ ले जाया जा रहा था।

पेरिस के सरकारी अभियोजक ने बताया कि  गुरुवार को अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक विमान में 303 यात्रियों की मानव तस्करी की जा रही है। इसके बाद जब विमान ने पेरिस में फ्यूल भराने के लिए एयरपोर्ट पर लैंडिंग की, तो उसे टेक ऑफ करने से रोक दिया गया।

विज्ञापन

 दो लोगों को हिरासत में लिया गया

अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को इस फ्लाइट में बैठे लोगों को संयुक्त अरब अमीरत से ले जाया जा रहा था। जब प्लेन का फ्यूल खत्म हो गया था उसे तस्करों ने पेरिस के वैट्री हावई अड्डे लैंड कराया।

यहां पर प्लेन फ्यूल भराने के लिए खड़ा रहा। इस दौरान उसमें सवार 303 भारतीय नागरिकों को एयरपोर्ट की बिल्डिंग में प्रवेश कराया गया, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि जब इस बारे में जानकारी मिली तो प्लेन को रोक लिया गया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, इस मामले की जांच राष्ट्रीय संगठित अपराध विरोधी इकाई ‘जुनाल्को’ कर रही है। हिरासत में लिए गए दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारतीय यात्रियों की अमेरिका में अवैध रूप प्रवेश करने के लिए दक्षिण अमेरिका जाने की योजना थी। फिलहाल, इस मामले की जांच मानव तस्करी के संदेह के आधार पर की जा रही है। बता दें कि फ्रांस में मानव तस्करी करने का दोषी पाए जाने पर 20 की साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ