Jeffrey Epstein Case Update: अमेरिका के बहुचर्चित जेफरी एपस्टीन यौन शोषण केस में एक और बड़ा एक्शन हुआ है। ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी के बाद अब एक हाई प्रोफाइल अधिकारी पर गाज गिरी है। चर्चा है कि एपस्टीन मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मेंडेलसन को गिरफ्तार किया है। बीते दिन पुलिस मेंडेलसन के घर रेड मारने पहुंची। पुलिस ने पूरा घर, बैंक अकाउंट और डॉक्यूमेंट खंगाले। फिर मेंडेलसन को गाड़ी में बिठाकर ले गई।
एपस्टीन फाइलों के खुलासे के बाद गिरफ्तारी
बता दें कि अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मंडेलसन को सार्वजनिक पद का दुरुपयोग करने के आरोप में ब्रिटेन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों का खुलासा होने के बाद हुई है। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बयान जारी करके पुष्टि की और बताया कि सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में 72 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बयान में मेंडेलसन का नाम नहीं लिया गया, लेकिन गिरफ्तारी हुई है।
संवदेनशील जानकारी शेयर करने के आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले पूर्व लेबर कैबिनेट मंत्री और यूरोपीय आयुक्त रह चुके मेंडेलसन के ठिकानों की तलाशी भी ली थी। अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में एपस्टीन केस की फाइलें जारी की थीं, जिनमें खुलासा हुआ था कि मेंडेलसन ने साल 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन की सरकार में बतौर बिजनेस सेक्रेटरी काम करते हुए एपस्टीन के साथ संवेदनशील जानकारियां शेयर की थीं। साथ ही यौन शोषण में एपस्टीन का साथ देने का आरोप भी है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर ने माफी मांगी थी
बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने दिसंबर 2024 में उन्हें राजनयिक पद पर नियुक्त किया था, लेकिन यह खुलासा होने के बाद कि साल 2008 में अमेरिका में एक नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में एपस्टीन को दोषी ठहराए जाने के बाद भी उन्होंने एपस्टीन के साथ संपर्क रखा, कीर स्टारमर ने मेंडेलसन को पद से हटा दिया था। साथ ही एपस्टीन केस पीड़ितों से सावर्जनिक रूप से माफी मांगी थी और मेंडेलसन को जिम्मेदारी वाले पद पर नियुक्त करने की गलती पर खेद जताया था।
लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, पीटर मेंडेलसन पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। मेंडेलसन से पहले प्रिंस एंड्रयू को भी गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
28 mins agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
2 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
3 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
12 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
18 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
21 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines