सीरिया की एक आपराधिक अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और बेदखल तानाशाह बशर अल-असद को मौत की सजा सुनाई है. अदालत ने मंगलवार को असद को 24 साल के शासनकाल और सीरियाई गृहयुद्ध के दौरान किए गए युद्ध अपराधों तथा मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराया. दिसंबर 2024 में असद सरकार के गिरने और अहमद अल-शरा के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनने के बाद से यह पहला मौका है जब सीरिया की अदालत ने बशर अल-असद के खिलाफ यह बड़ा फैसला सुनाया है. असद पर यह मुकदमा उनकी अनुपस्थिति में चलाया गया, क्योंकि जब से दिसंबर 2024 में उनकी सरकार गिर गई और अहमद अल-शारा के नेतृत्व में एक नई सरकार सत्ता में आई. वह अपने परिवार के साथ मॉस्को भाग गए थे. जिससे उनके 24 साल के शासन का अंत हो गया.
रिश्तेदार आतिफ नजीब को भी मौत की सजा
अदालत ने असद के चचेरे भाई और डेरा प्रांत के पूर्व राजनीतिक सुरक्षा प्रमुख आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई है. आतिफ नजीब को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश किया गया था और उन्हें पहले से योजना बनाकर की गई हत्याओं व टॉर्चर का दोषी पाया गया. 2011 में सीरिया में शुरू हुए विद्रोह की सबसे पहली चिंगारी डेरा प्रांत से ही उठी थी, जहां सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की थी.
24 साल का क्रूर शासन और रासायनिक हमले
बशर अल-असद ने साल 2000 में अपने पिता हाफिज अल-असद की मौत के बाद सत्ता संभाली थी. और दिसंबर 2024 में सत्ता से हटाए जाने तक सीरिया पर शासन किया. उनके पिता ने लगभग तीन दशकों तक देश पर शासन किया था. 2011 में शुरू हुए गृहयुद्ध के दौरान असद सरकार पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल, लोगों को गायब करने और जेलों में प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगे. 2013 में दमिश्क के पास पूर्वी गूटा में हुए सरीन गैस हमले में भी असद सरकार की संलिप्तता सामने आई थी. 2013 में रासायनिक हमलों से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराधों में संलिप्तता के आरोप में असद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे. पूर्व सरकार पर व्यापक हिरासत और यातना प्रणाली चलाने का भी आरोप लगाया गया था.
अंतरिम सरकार का कानूनी शिकंजा
सीरिया में अंतरिम सरकार द्वारा पूर्व शासन के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों पर लगातार कानूनी कार्यवाही की जा रही है. इसी प्रक्रिया के तहत असद और उनके करीबियों को सजा सुनाई गई है. कुछ आरोपी खुद अदालत में पेश हो रहे हैं, जबकि असद जैसे फरार नेताओं पर उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया जा रहा है. इसके अलावा, यूरोप की अदालतों में भी असद सरकार के पूर्व सुरक्षा अधिकारियों पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के मामलों में मुकदमे चल रहे हैं.
संबंधित खबरें
Amazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
25 mins ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
35 mins agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 hr agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
2 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
4 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
4 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
11 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
20 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines