हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Donald Trump ने किया सरेंडर, सिर्फ 20 मिनट में मिली जमानत; कोर्ट ने लगाईं ये कड़ी शर्तें

विज्ञापन

Donald Trump Under Arrested In Georgia : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को जॉर्जिया के अटलांटा की जेल में आत्मसमर्पण कर दिया, हालांकि तत्काल उन्हें तत्काल जमानत भी मिल गई। इसके लिए 2 लाख अमेरिकी डॉलर जमा करने पड़े।

जमानत के साथ लगाई कई शर्तें

आरोप है कि उनकी ओर से 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जॉर्जिया में चुनावी हार को पलटने की कोशिश की गई थी। इसी मामले में उन्होंने फुल्टन काउंटी जेल में बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण किया। वहीं, जमानत देते समय यह साफ किया गया है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भविष्य में इस केस से जुड़े सभी प्रतिवादियों और गवाहों के अलावा इस मामले से जुड़े पीड़ितों को सोशल मीडिया समेत किसी शख्स को किसी भी माध्यम से धमका नहीं सकते हैं।

इससे पहले सोमवार को ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा था- ‘क्या आप भरोसा कर सकते हैं? मैं गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को जॉर्जिया के अटलांटा जाऊंगा।’ इस लिहाज से उन्होंने अपना वादा पूरा किया।

विज्ञापन

यहां पर बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चार आपराधिक मामलों में 90 से अधिक आरोप हैं। 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जॉर्जिया में चुनावी हार को पलटने की अवैध कोशिशों के आरोपों से जुड़े मामले में फुल्टन काउंटी जेल में आत्मसमर्पण किया और उन्हें 2 लाख अमेरिकी डॉलर जमा करने पर जमानत भी मिल गई।

विज्ञापन

तैयार रही वकीलों की फौज

गौरतलब है कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में प्रमुख दावेदार की जमानत के लिए अटलांटा में पहले से ही वकीलों की बड़ी फौज तैयार थी। यही वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप के पहुंचते ही फुल्टन काउंटी के जिला अटॉर्नी फानी विलिस, ट्रंप के बचाव पक्ष के वकीलों और न्यायाधीश ने जमानत संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।  यहां पर बता दें कि यह दूसरी बार है जब डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने का आरोप लगा और उन्हें कानूनी दांव-पेच में उलझना पड़ा है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola