Former Pak PM Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने आरोप लगाए हैं कि उनकी पत्नी बुशरा खान को जहरीला खाना दिया जा रहा है। एक अदालत में उन्होंने दावा किया कि रसायनिक भोजन के कारण उनको पेट में जलन होती है। उनकी हालत खराब होती जा रही है। इमरान खान को कई मामलों में दोषी ठहराया गया है। वे रावलपिंडी की आदियाला जेल में बंद हैं। 190 मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई के दौरान शौकत खानम अस्पताल के सीएमओ डॉ. असीम यूसुफ का हवाला दिया। कहा कि उन्होंने शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में टेस्ट के लिए कहा था। लेकिन जेल प्रशासन बुशरा का टेस्ट पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) में करवाने के लिए अड़ा हुआ है। हालांकि कोर्ट ने दोनों की जांच डॉक्टर यूसुफ से करवाने का आदेश जारी कर दिया।
यह भी पढ़ें:Iran Israel War: इजराइल का ईरान को करारा जवाब, कई शहरों पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन
कोर्ट ने इमरान को मीडिया से बात न करने को कहा। जिसके बाद अधिकारियों ने मीडिया को हटा दिया। इससे पहले 15 अप्रैल को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में बुशरा ने याचिका दाखिल की थी। उन्होंने मांग की थी कि पसंद के डॉक्टर से मेडिकल जांच करवाने की छूट मिले। वे यह पता लगाना चाहती हैं कि जेल में जो भोजन उनको दिया जा रहा है, वह जहरीला तो नहीं।
अवैध शादी के मामले में दोषी हैं बुशरा
बुशरा ने दावा किया था कि उनको सीने में जलन के साथ मुंह और गले में दर्द है। बुशरा को बनिगाला में आवास में बंद करने के बाद उसे उप जेल बनाया गया है। 49 साल की बुशरा को इमरान के साथ अवैध शादी को लेकर दोषी ठहराया गया है। उनको भ्रष्टाचार में भी जेल हो चुकी है। इमरान ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को बीवी के जेल जाने के लिए दोषी ठहराया था।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
8 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
8 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
12 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
13 hrs agoLIVE: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक
13 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
21 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
23 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines