Iran Israel Conflict: ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने बड़ा दावा किया है। पूर्व राष्ट्रपति ने CNN Turk को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि तेहरान की खुफिया एजेंसी का चीफ दरअसल इजरायल का जासूस था, जिसके ऊपर इजरायल की जासूसी रोकने का जिम्मा था।
अहमदीनेजाद ने कहा कि 2021 तक ये साफ हो गया था कि ईरान की जासूसी रोकने के लिए जिम्मेदार अफसर खुद ही मोसाद का एजेंट है। उन्होंने कहा कि इजरायल ईरान में बहुत ही संगठित तरीके से काम करता है। वह सीधे तौर पर जानकारियां इकट्ठा कर सकता है। जिस आदमी को इजरायली इटेंलिजेंस से पार पाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वह खुद ही मोसाद का एजेंट था।
ये भी पढ़ेंः फिलिस्तीन के लिए प्रतिरोध का प्रतीक कैसे बन गया कटा तरबूज? जानें इजराइल से कनेक्शन
अहमदीनेजाद ने दावा किया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, उन्होंने कहा कि इजरायली खुफिया गतिविधियों पर नजर रखने वाली ईरानी खुफिया टीम के 20 अन्य एजेंट भी मोसाद के लिए काम कर रहे थे।
2018 में ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी चुराई
पूर्व राष्ट्रपति ने दावा किया कि यही डबल एजेंट ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी अहम जानकारियां इजरायल को देते हैं। इन्हीं लोगों ने 2018 में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े दस्तावेज चुराए थे और कई सारे ईरानी वैज्ञानिकों की भी हत्या करवा दी।
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति का ये खुलासा उस समय हुआ है, जब कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसराल्लाह के ठिकाने की जानकारी ईरान के एक जासूस ने दी थी। इसी के बाद इजरायल ने बेरूत स्थित हिज्बुल्लाह के हेड क्वार्टर पर एयर स्ट्राइक करके नसराल्लाह को मार गिराया।
ये भी पढ़ेंः सामने आई नसरल्लाह की बेटी, पिता पर किया खुलासा; कहा- हम इजराइल को तबाह कर देंगे
मौजूदा सत्ता के आलोचक हैं पूर्व राष्ट्रपति
ईरान की मौजूदा सत्ता के घोर आलोचक अहमदीनेजाद का बयान ईरान के पूर्व इंटेलिजेंस मिनिस्टर अली यूनेसी के दावों से मेल खाता है। यूनेसी ने कहा था कि इजरायली जासूस ईरान की शीर्ष संस्थाओं में अपनी पैठ बना चुके हैं।
यूनेसी ने 2021 में दिए अपने इंटरव्यू में दावा किया था कि पिछले 10 सालों में इजरायल ने कई सरकारी डिपार्टमेंट्स में अपनी सेंध लगा दी है। ये सेंध इतनी तगड़ी है कि ईरान के शीर्ष अधिकारियों को अपनी जान की परवाह करनी चाहिए।
लेबनान में जारी है इजरायल का ऑपरेशन
अहमदीनेजाद का ये दावा उस समय आया है, जब इजरायल ने लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ग्राउंड ऑपरेशन के साथ इजरायल, बेरूत में एयर स्ट्राइक भी कर रहा है। 23 सितंबर के बाद से इजरायल ने लेबनान में एयर स्ट्राइक करके 1 हजार से ज्यादा लोगों को मार गिराया है। एक हफ्ते के भीतर इजरायल ने हिज्बुल्लाह के सात बड़े कमांडरों को मार गिराया है। साथ ही हमास और हिज्बुल्लाह के कई अन्य बड़े नेता भी मारे गए हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines