Former CIA officer Brian Jeffrey Raymond pleads Guilty drugging sexually abusing two dozen women: अमेरिकन खुफिया एजेंसी CIA (Central Intelligence Agency) का एक पूर्व अफसर 24 लड़कियों-महिलाओं का रेपिस्ट निकला। उसने महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ रेप किया। पूर्व सीआईए एजेंट के पास से 500 से अधिक अश्लील वीडियो-फोटोज भी बरामद हुए। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मंगलवार को अदालत ने उसे दोषी ठहराया है। उसे 20 साल की सजा हो सकती है।
चार साल तक महिलाओं का किया यौन उत्पीड़न
एनबीसी न्यूज के अनुसार, कैलिफोर्निया में ला मेसा के रहने वाले 47 वर्षीय ब्रायन जेफरी रेमंड पूर्व सीआईए अफसर हैं। उन्होंने अगस्त 2018 से मई 2020 तक मैक्सिको सिटी में अमेरिकी दूतावास में काम किया। अभियोजकों ने बताया कि रेमंड ने 2006 से 2020 तक कई महिलाओं को नशीला पदार्थ दिया और उनका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान उसने महिलाओं के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए। जिनमें से कई में उन्हें अपनी पलकें खोलते, टटोलते या उन्हें फैलाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरें और वीडियो मेक्सिको, पेरू और अन्य देशों के हैं।
बालकनी ने चीख रही थी नग्न महिला
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, रेमंड को 2020 में मेक्सिको सिटी में गिरफ्तार किया गया था, जहां वह तैनात थे। उस वक्त एक नग्न महिला रेमंड की बालकनी से मदद के लिए चीख रही थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया तो मामले का खुलासा हुआ। अदालती आदेश के अनुसार, रेमंड को आजीवन निगरानी में रखा जाएगा। उसे पीड़ितों को मुआवजा भी देना होगा।
जांच के दौरान एफबीआई ने ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए एक वेबसाइट भी बनाई थी। इस दौरान दो दर्जन महिलाएं सामने आईं, जिन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया।
सीआईए ने मांगी माफी
सीआईए ने अपने पूर्व एजेंट रेमंड के अपराधों की निंदा की है। सीआईए ने कहा कि हम यौन उत्पीड़न के किसी भी आरोप को बेहद गंभीरता से लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav से 3 घंटे चली पूछताछ, नोएडा पुलिस ने फिर बुलाया, मंत्री बोले- कानून से ऊपर नहीं कोई सेलिब्रिटी
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
6 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
8 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
18 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines