Elvish Yadav से 3 घंटे चली पूछताछ, नोएडा पुलिस ने फिर बुलाया, मंत्री बोले- कानून से ऊपर नहीं कोई सेलिब्रिटी

Elvish Yadav YouTuber Bigg Boss Winner interrogated for 3 hours by Noida Police in snake Venom case: उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि कोई भी सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं है।

Elvish Yadav, YouTuber Elvish Yadav, Bigg Boss Winner, Noida Police, snake Venom case

Elvish Yadav

Elvish Yadav YouTuber Bigg Boss Winner interrogated for 3 hours by Noida Police in snake Venom case: सांप, जहर और रेव पार्टी कांड के आरोपी यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने मंगलवार की देर रात पूछताछ की। यह पूछताछ करीब तीन घंटे चली। इस दौरान सांप के जहर ओपियोइड के संदिग्ध उपयोग, रेव पार्टी को लेकर कई सवाल किए गए। सूत्रों के मुताबिक, एल्विश ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया। साथ ही जांच में सहयोग देने का भरोसा दिया है। पूछताछ के बाद एल्विश को घर जाने दिया गया। डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि एल्विश यादव सांप के जहर मामले में देर रात नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस ने उन्हें दोबारा बुलाया है।

बता दें कि नोएडा में रेव पार्टी करने, विदेशी लड़कियों के बुलाने और नशे के लिए सांपों के जहर का इस्तेमाल करने के मामले में एल्विश समेत 6 नामजद आरोपी हैं। इस संबंध में सेक्टर 49 में केस दर्ज है। बाद में सेक्टर 20 थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। पांच आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने जारी किया था समन

एल्विश यादव से पूछताछ के लिए नोएडा पुलिस ने मंगलवार को समन जारी किया था। देर रात एल्विश पुलिस के सामने पेश हुआ। इसके बाद उससे सेक्टर 20 थाने में पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी। एल्विश से उनका आमना-सामना भी कराया जा सकता है। इसके लिए गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस रिमांड के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

पुलिस ने बनाई तीन टीमें

सूत्रों का कहना है कि पुलिस को अभी तक एल्विश के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। जिस दिन पांच आरोपियों को पकड़ा गया, उस दिन एल्विश यादव मुंबई में थे। इसलिए नोएडा पुलिस ने आगे की जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं, जिन्हें मुंबई, दिल्ली और गुड़गांव भेजा गया है। वहीं, सेक्टर 49 के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है।

मंत्री बोले- कानून से ऊपर नहीं सेलिब्रिटी

उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि कोई भी सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं है। मामले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में रखा गया है। एफआईआर में एल्विश यादव का नाम है। जांच के दौरान सांप और संदिग्ध सांप का जहर जब्त किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ