विदेश मंत्री बोले- यूक्रेन संघर्ष पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय

jaishanker on Ukraine conflict

Foreign Minister said - Ukraine conflict is a matter of serious concern

न्यूयॉर्क: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन संघर्ष पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है और दुनिया ने इसके परिणाम उच्च लागत और खाद्यान्न, उर्वरक और ईंधन की कमी के रूप में देखे हैं। यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ब्रीफिंग में बोलते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करना और बातचीत समय की मांग है।

दरअसल, गुरुवार को भारत अन्य सदस्यों के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में शामिल हुआ। बैठक में परिषद का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री कर रहे थे। विदेश मंत्री ने कहा यह परिषद कूटनीति का सबसे शक्तिशाली प्रतीक है। इसे अपने उद्देश्य पर खरा उतरते रहना चाहिए। अपने वक्तव्य में विदेश मंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान यूक्रेन संघर्ष के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को याद किया।

विदेश मंत्री ने कहा पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए युक्रेन संघर्ष गंभीर चिंता का विषय है। इसीलिए भारत सभी शत्रुताओं को तत्काल समाप्त करने और बातचीत और कूटनीति की वापसी की आवश्यकता को दृढ़ता से दोहरा रहा है। परिषद के समक्ष जोर विदेश मंत्री ने कहा कि संघर्ष की स्थितियों में भी मानवाधिकारों या अंतर्राष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का कोई औचित्य नहीं हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ