पेशावर : पाकिस्तान के अल्पसंख्यक सिख समुदाय के सदस्यों ने मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सिख महिला की मुस्लिम पुरुष से जबरन शादी करने के मामले में पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बुनेर के मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। सिख समुदाय के सदस्यों ने अपने भाषणों में कहा कि स्थानीय पुलिस उनके साथ सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने उनके जीवन और संपत्ति की सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने कहा- दबाव नहीं
उन्होंने कहा कि 25 वर्षीय सिख महिला मीना कुमारी को पहले भागने के लिए मजबूर किया गया और फिर जबरन मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली गई। हालांकि, मीना ने स्थानीय पुलिस के सामने अपने बयान में कहा कि उस पर दबाव नहीं डाला गया और अपनी मर्जी से मुस्लिम व्यक्ति के साथ गई।

विज्ञापन

उसने कहा, “मैं 25 साल की हूं और एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम कर रही हूं। मैंने इस्लामिक पढ़ाई के बाद मुस्लिम लड़के से शादी की। मैं दारुल अमन नहीं जाना चाहती और अपने पति के साथ रहना चाहती हूं।” घंटों तक चले विरोध प्रदर्शन में एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई, जो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सका। मृतक के परिजनों ने घंटों शव को मुख्य सड़क पर रख दिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ