यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर रूस का बड़ा हमला, चैपलिन रेलवे स्टेशन पर मिसाइल अटैक में 15 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 24 अगस्त को छह महीने पूरे हो गए। लेकिन अब भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रूसी बड़ा हमला किया है। बताया जा रहा है कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन के चैपलिव रेलवे स्टेशन पर राकेट के अटैक किया। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीडियो लिंक के जरिये अपने संबोधन में दी। आपको बता दें कि कर्फ्यू के बीच खार्कीव और डोनेस्क प्रांत के युद्धग्रस्त इलाकों में बुधवार को भी गोलाबारी जारी रही। यूक्रेन के दक्षिण में कई शहरों में लड़ाई जारी है।
‼️Russian troops fired missiles at a railway station in the Dnepropetrovsk region. At least 15 people died.
About 50 more were injured. The missile hit passenger railroad car at Chapline station. This was stated by Volodymir Zelenskyy during a speech at the UN Security Council. pic.twitter.com/c4y3LvMnSW
— NEXTA (@nexta_tv) August 24, 2022
आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इससे पहले मंगलवार को आशंका जताई थी कि स्वतंत्रता दिवस पर रूस कोई बड़ा हमला कर सकता है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले डोनेत्स्क से करीब 145 किलोमीटर दूर छोटे शहर चैप्लिन में ट्रेन पर रॉकेट से हमला हुआ। इस हमले में ट्रेन की चार बोगियों में आग लग गई।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: