फ्लाईदुबई के प्लेन में जो हुआ उसने सभी को झकझोर कर रख दिया. इस दौरान स्मित मच्छार ने हादसे को रोकने के लिए अपनी जान पर खेलकर यात्रियों को बचाया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस घटना के वक्त ऐसे पायलट भी मौजूद थे, जो किसी फरिश्ते से कम नहीं थे. इनकी पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. फ्लाईदुबई ने उन्हें सिर्फ प्लेन में यात्रा कर रहे ड्यूटी पर मौजूद क्रू मेंबर बताया है.
ये भी पढ़ें: ‘नमाज पढ़ी और पीछे से मारा चाकू’, फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ स्मित मच्छार का खुलासा, इजरायली PM नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल
यात्री ने बताई आपबीती
ये साफ नहीं है कि एयरलाइन ने इसके बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं दी है. हालांकि, प्लेन में मौजूद एक यात्री ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में उन गुमानाम नायकों की जांबाजी के बारे में पूरा ब्योरा दिया. डैनियल श्लिच्टर
ने कहा, ”ये एक चमत्कार है. हर फ्लाइट में दो एक्सट्रा पायलट नहीं लाए जाते. इस केस में उन्हें इसलिए लाया गया था क्योंकि उन्हें प्लेन को तेल अवीव से दुबई वापस लाना था और यही एकमात्र वजह थी कि वो वहां मौजूद थे.” इस प्रक्रिया को ‘डेडहेडिंग’ कहा जाता है.
रहस्यमयी फरिश्तों ने कैसे बचाई जान?
श्लिच्सटर ने बताया कि जब चीखते-चिल्लाते यात्रियों को पता चला कि कॉकपिट में क्या हो रहा है, तो वो दो लोग हरकत में आए. उन्होंने कहा, ”को-पायलट बार-बार कैप्टन पर हमला कर रहा था और हर तरफ खून फैला हुआ था. बुरी तरह घायल होने के बावजूद कैप्टन कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे.” श्लिच्टर ने बताया कि जब एक यात्री ने को-पायलट को पकड़कर बाहर खींचा और दूसरे लोगों ने उस आदमी को काबू करने के लिए उससे हाथापाई की, तो यात्रा कर रहे पायलटों में से एक ने भीड़ के ऊपर से कूदकर कॉकपिट में प्रवेश किया और कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया.
‘उन्होंने हीरो की तरह काम किया’
श्लिच्टर ने कहा ”वो असल में उन लोगों के ऊपर से कूद रहा था जो उस आतंकवादी को संभाल रहे थे और वो पायलट एरिया तक पहुंचा और कंट्रोल संभालने लगा. फिर दूसरा व्यक्ति भी शामिल हो गया और उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि कोई और वहां मौजूद रहे.’ श्लिच्टर और अन्य लोगों को यह नहीं पता था कि वे दो लोग कहां से आए थे. लेकिन पहला व्यक्ति जो भी था, वह बहुत तेज़ी से आगे बढ़ा. श्लिचर ने कहा, “उन्होंने सच में एक हीरो की तरह काम किया, प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लिया और ऐसे रिएक्ट किया जैसे उन्हें ठीक-ठीक पता हो कि क्या हो रहा है.”
ये भी पढ़ें: ‘हमें गर्व है’, स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
9 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
10 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
12 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
16 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
16 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
17 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
18 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
18 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
19 hrs agoबांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले क्यों मचा बवाल? हिंदू मंदिर में तोड़ी गईं 7 मूर्तियां
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines