Flydubai Mystery Pilots: इजरायल के तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की एक फ्लाइट में हुई आतंकी घटना के 3 दिन बाद भी, विमान को संभालने में मदद करने वाले 2 पायलटों की पहचान का पता नहीं चल पाया है. एयरलाइन ने उन्हें सिर्फ ऑफ ड्यूटी क्रू मेंबर्स बताया है जो फ्लाइट में आम पैसेंजर्स की तरह ट्रैवल कर रहे थे. कॉकपिट के अंदर मची अफरा-तफरी और विमान के तेजी से नीचे गिरने के बाद उनकी मदद बहुत जरूरी हो गई थी.
2 पायलटों ने कैसे की मदद?
प्लेन में आगे की तरफ बैठे एक पैसेंजर, डैनियल श्लिच्टर ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वो 2 लोग विमान में सफर कर रहे एडिशनल पायलट्स में से थे. खबरों के मुताबिक, उन्हें तेल अवीव से दुबई की रिटर्न जर्नी में विमान उड़ाना था, जिसे एविएशन की भाषा में ‘डेडहेडिंग’ कहा जाता है.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे मार डालो’, पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
श्लिफ्टर के मुताबिक पैसेंजर्स को पता चला कि को-पायलट बार-बार कैप्टन स्मिथ मच्छार पर हमला कर रहा था. घायल इंडियन कैप्टन आखिरकार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्री बीच-बचाव कर सके और हमलावर को काबू में कर सके. उसी वक्त ट्रैवल कर रहे पायलटों में से एक भीड़ के बीच से निकला और विमान का कंट्रोल संभालने के लिए कॉकपिट में चला गया. दूसरा पायलट भी उसके पीछे गया, जिसके बाद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा बंद कर दिया.
विमान को मिस्ट्री पायलटों ने संभाला
श्लिफ्टर ने कहा कि तेजी से नीचे गिरने के बाद विमान पर दोबारा कंट्रोल पाने में पायलटों को कई मिनट लगे. विमान को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसमें उसके रडर का एक हिस्सा भी शामिल था, और क्रू की तरफ से सेफ एयरपोर्ट की तलाश के दौरान ‘मेडे’ कॉल जारी की गई थी. शुरुआत में, कुछ पैसेंजर्स उन दो पायलटों की पहचान और इरादों को लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं कह पा रहे थे. श्लिफ्टर ने कहा कि उन्हें तो यह भी डर था कि कहीं विमान का रास्ता बदलकर उसे कहीं और न ले जाया जाए.
सऊदी अरब में हुई में सेफ इमरजेंसी लैंडिंग
तकरीबन 45 मिनट बाद मिस्ट्री पायलटों ने पैसेंजर्स को बताया कि फ्लाइट सऊदी अरब के तबुक में उतरेगी. इसके बाद विमान सुरक्षित पहुंच गया, जिससे वो 2 अज्ञात क्रू मेंबर्स इस इमरजेंसी में अहम रोल निभाने वाले लोग बन गए. ‘फ्लाईदुबई’ ने अभी तक उनके नाम पब्लिक नहीं किए हैं और न ही घटना के दौरान उनके रोल के बारे में कोई और जानकारी दी है.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
3 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
13 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
15 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
16 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines