हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ओमानी पायलट पर पहले प्लेन उड़ाने पर रोक लगाई हुई थी. यह रोक ओमानी प्रशासन ने उसकी विचारधारा को देखते हुए ही लगाई थी.

विज्ञापन
ओमानी प्रशासन ने पहले उसकी विचारधारा को देखते हुए हमम अल-हम्ममी पर प्लेन उड़ाने पर रोक लगाई हुई थी.

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमले करने वाले ओमानी पायलट की पहचान हो गई है. वॉल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक सऊदी ब्रॉडकास्टर ‘अल-अरबिया’ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि वह को-पायलट ओमान का रहने वाला है और उसका नाम हमम अल-हम्ममी है. इसके साथ ही उस पायलट के बारे में एक और हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ओमानी पायलट पर पहले प्लेन उड़ाने पर रोक लगाई हुई थी. यह रोक ओमानी प्रशासन ने उसकी विचारधारा को देखते हुए ही लगाई थी. लेकिन इसके बाद वह किसी तरह फ्लाईदुबई में नौकरी पाने में कामयाब हो गया. हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आया है कि ओमान ने अल-हम्ममी की इन चीजों के बारे में दूसरे देशों या एयरलाइंस के साथ शेयर की थी या नहीं.

यह भी पढ़ें : यहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट

विज्ञापन

वहीं, ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पायलट को सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने के बाद ओमान एयर ने पहले उड़ान भरने से सस्पेंड कर दिया था.

पूछताछ में होगा खुलासा

जांचकर्ता फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में 30 सितंबर को हुई घटना की जांच कर रहे हैं. यह फ्लाइट 170 से ज्यादा यात्रियों और क्रू के साथ दुबई से तेल अवीव जा रही थी. i24NEWS की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फ्लाईदुबई के को-पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा इजराइल में विमान को क्रैश करने का था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘हनुमान जी ने बचाया…’, कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत

क्या हुआ था फ्लाइट में?

फ्लाइट के दौरान को-पायलट हमम अल-हम्ममी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर घायल कर दिया था. इसके बाद प्लेन में इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई. कैप्टन मच्छार ने जख्मी होते हुए भी कॉकपिट का गेट खोलने में कामयाब हो गए. जिसके बाद यात्रियों ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को काबू कर लिया. फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, सऊदी अरब के ऊपर उड़ते समय विमान ने अचानक तेजी से मोड़ लिया और दो बार नीचे की ओर गोता लगाया. विमान 30 सेकंड में 16000 फीट नीचे आ गया था. इसके बाद प्लेन में सफर कर रहे दो पायलट ने स्थिति को संभाला. विमान की ओर से इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए. फिर विमान को सऊदी अरब के तबुक ले जाया गया और वहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इजराइली अधिकारियों का कहना है कि को-पायलट विमान को क्रैश करने की कोशिश में था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : स्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे

UAE ने बताया ‘टेररिस्ट एक्ट’

UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गश ने विमान में हुई घटना को ‘टेररिस्ट एक्ट’ बताया है. साथ ही उन्होंने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और सूझबूझ को भी सलाम किया और उनकी तारीफ भी की. यह पहली बार है जब किसी वरिष्ठ UAE अधिकारी ने इस घटना को सीधे आतंकवादी कृत्य बताया है. हालांकि फ्लाईदुबई मामले की जांच यूएई कर रहा है, आरोपी हमलावर के मकसद का खुलासा रिपोर्ट सामने आने के बाद ही साफ होगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola