Florida Person Died SUV Accident: अमेरिका के फ्लोरिडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां हाइवे पर एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। एक एसयूवी ने उसे उस वक्त टक्कर मारी, जब कुछ लोग अपनी कारों से बाहर निकलकर इधर-उधर बिखरे नोटों को बटोर रहे थे।
हाइवे पर रोकी कार
जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में केविन इलियट मैककोर्ट नाम के शख्स की मौत हो गई। मैककोर्ट सुबह आइलैंड के प्रोविडेंस में I-95 साउथ पर अपनी कार रोकी थी। तभी एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। एक वीडियो में सड़क पर चल रहे लोगों को कारों से बचते हुए और इधर-उधर उड़ रहे नोटों को उठाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि केविन इलियट मैककोर्ट और पैसों के बीच कोई संबंध था या नहीं।
एसयूवी ने मारी टक्कर
पुलिस ने कहा कि मैककोर्ट दक्षिण की ओर जाने वाली लेन को पार कर उत्तर की ओर जाने वाली लेन में आ गए थे। जहां उसकी वोक्सवैगन एसयूवी से टक्कर हो गई। सामने आए वीडियो में कुछ गार्ड्स को भी हाइवे पर भागते-दौड़ते, पैसे बटोरते और उन्हें थैलों में डालते हुए देखा गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पैसे रोड तक कैसे पहुंचे। इस हैरान कर देने वाले हादसे के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: Video: ट्रंप अब कैसे बनेंगे राष्ट्रपति? शपथ ग्रहण से पहले 75 दिन की अग्निपरीक्षा
पहले भी आ चुका है नोट सड़क पर बिखरने का मामला
हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब अमेरिका की सड़क पर पैसे बिखरे हों और किसी ने उन्हें लूटा न हो। बता दें कि इस साल की शुरुआत में इंडियाना में एक बख्तरबंद वाहन को ठीक से लॉक न करने के कारण पैसे उड़ गए थे। जानकारी के अनुसार, हाइवे पर 20 डॉलर के नोट बिखरे पड़े थे। जिन्हें लेने के लिए लोग दौड़ पड़े थे।
ये भी पढ़ें: यूट्यूबर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, BMW कार के उड़े परखच्चे, सामने आया आखिरी वीडियो
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
3 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
4 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
7 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
9 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
12 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
13 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
15 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
16 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
16 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines