पंजाबी ड्राइवर की गलती से भयानक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल, ट्रक में घुस गई कार, 3 की दर्दनाक मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना तब हुई जब एक सेमी ट्रक अवैध रूप से ‘केवल आधिकारिक उपयोग’ वाले यू-टर्न से मुड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार आकर उससे टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं

Florida Truck Crash

अमेरिका में भयानक सड़क हादसा

अमेरिका के फ्लोरिडा में भयंकर सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा एक गलत जगह यू-टर्न लेने की वजह से हुआ है। ट्रक ड्राइवर गलत जगह से यू-टर्न ले रहा था, तभी तेज रफ्तार कार वहां पहुंच गई। कंट्रोल न हो पाने पर वह सीधे ट्रक से टकरा गई और अंदर घुस गई। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार एक पंजाबी शख्स चला रहा था।

घटना अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, टर्नपाइक के ‘केवल आधिकारिक उपयोग’ के लिए बनाए गए यू-टर्न से एक सेमी ट्रैक्टर-ट्रेलर गुजर रहा था, तभी कार वहां पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा 12 अगस्त को हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मृतकों में 30 साल का ड्राइवर, 37 साल की महिला और 54 साल का एक व्यक्ति शामिल हैं। तीनों कार में सवार थे और तीनों की जान चली गई। वहीं ट्रक में दो लोग सवार थे और दोनों एकदम ठीक हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिख ट्रक ड्राइवर जब यू-टर्न लेने की कोशिश करता है, तो तेज रफ्तार से आई कार पीछे के हिस्से से टकरा गई और लगभग ट्रक में ही घुस गई।

अधिकारियों का मानना है कि गलती सेमी ट्रक ड्राइवर की थी। ड्राइवर के पास कमर्शियल लाइसेंस था। वह एक अवैध जगह से यू-टर्न ले रहा था। बताया गया है कि इस यू-टर्न का उपयोग फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल और अन्य आपातकालीन वाहनों को छोड़कर किसी और को नहीं करना चाहिए।

सेमी-ट्रक-ट्रेलर पंजाब का एक व्यक्ति चला रहा था। ड्राइवर के साथ एक अन्य शख्स भी बैठा हुआ था। ट्रक में लगे कैमरे में घटना कैद हो गई। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर यह घटना कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोग ड्राइवर के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। कई लोग ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ