---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

‘2022 рдореЗрдВ рдЕрдЧрд░ рдЯреНрд░рдВрдк рдХреА рд╕рд░рдХрд╛рд░ рд╣реЛрддреА рддреЛ рдирд╛ рд╣реЛрддрд╛ рдпреБрджреНрдз’, рдЕрдореЗрд░рд┐рдХреА рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рд╕реЗ рдмреИрдардХ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдмреЛрд▓реЗ рдкреБрддрд┐рди

рд░реВрд╕ рдХреЗ рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рд╡реНрд▓рд╛рджрд┐рдореАрд░ рдкреБрддрд┐рди рдФрд░ рдЕрдореЗрд░рд┐рдХрд╛ рдХреЗ рдкреВрд░реНрд╡ рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рдбреЛрдирд╛рд▓реНрдб рдЯреНрд░рдВрдк рдХреЗ рдмреАрдЪ 180 рдорд┐рдирдЯ рддрдХ рдЪрд▓реА рдмреИрдардХ рдореЗрдВ рдпреВрдХреНрд░реЗрди рдпреБрджреНрдз рдХреЛ рд▓реЗрдХрд░ рдЧрдВрднреАрд░ рдЪрд░реНрдЪрд╛ рд╣реБрдИред рдкреБрддрд┐рди рдиреЗ рджрд╛рд╡рд╛ рдХрд┐рдпрд╛ рдХрд┐ рдЕрдЧрд░ 2022 рдореЗрдВ рдЯреНрд░рдВрдк рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рд╣реЛрддреЗ, рддреЛ рдпрд╣ рдпреБрджреНрдз рдирд╣реАрдВ рд╣реЛрддрд╛ред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдХрд╣рд╛ рдХрд┐ рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЙрд╕ рд╕рдордп рдмрд╛рдЗрдбреЗрди рдХреЛ рдЪреЗрддрд╛рдпрд╛ рдерд╛ рдХрд┐ рд╣рд╛рд▓рд╛рдд рдХреЛ рдпреБрджреНрдз рддрдХ рди рд▓реЗ рдЬрд╛рдПрдВ, рдкрд░ рдмрд╛рдд рдирд╣реАрдВ рдорд╛рдиреА рдЧрдИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 180 मिनट तक बातचीत हुई। इस बैठक का मुख्य मुद्दा रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकना था। हालांकि, सीजफायर को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान जारी किया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अगर साल 2022 में भी डोनाल्ड ट्रंप की सरकार होती, तो यह युद्ध नहीं होता।

रूस की सुरक्षा सबसे बढ़कर-पुतिन

पुतिन ने बताया कि साल 2022 में बाइडेन को समझाने की कोशिश की थी कि इस मामले को आगे बढ़ने से रोका जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब ट्रंप के साथ हम यूक्रेन में जंग रोक सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह जितनी जल्दी हो सके, उतना ही बेहतर होगा। पुतिन ने कहा कि रूस की सुरक्षा सबसे बढ़कर है। ट्रंप ने कहा कि हमारी अगली बातचीत मॉस्को में होगी।

---विज्ञापन---

पुतिन ने कहा कि 2022 में पिछली सरकार (बाइडेन) के साथ आखिरी मुलाकात के दौरान, मैंने यह समझाने की कोशिश की थी कि जब शत्रुता, युद्ध की बात हो, तो स्थिति को उस मुकाम तक नहीं पहुंचाना चाहिए, जहां से वापसी संभव न हो। मैंने उस समय सीधे तौर पर कहा था कि यह एक बड़ी भूल है।

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यदि ट्रंप 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन में संघर्ष शुरू नहीं होता। ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि वह रूस-यूक्रेन संघर्ष को टाल सकते थे। यह युद्ध पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान हुआ था। पुतिन ने कहा कि उन्होंने बाइडेन को समझाने की कोशिश की थी कि स्थिति को उस हद तक न बढ़ाया जाए, जहां सैन्य कार्रवाई से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच हुई मीटिंग, यूक्रेन युद्ध को लेकर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति- युद्ध समाप्ति पर कोई समझौता नहीं

बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ जंग के कारणों को खत्म करना जरूरी है। रूस अपनी संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्ध है। ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। ट्रंप ने यह भी कहा कि NATO और यूक्रेन से फोन पर बातचीत की जाएगी।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 16, 2025 07:42 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola