गजब है पाकिस्तान! महिला सांसद ने स्पीकर से कहा-मेरी आंखों में देखिए; जवाब सुन ठहाकों से गूंज उठा सदन

Pakistan Viral Video : वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, पाकिस्तान की संसद में महिला सांसद और स्पीकर के बीच बातचीत हो रही है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों का कहना है कि एक तरफ भारत के संसद भवन में गर्मागर्मी हो रही है, वहीं पाकिस्तान की संसद भवन में कितना खुशनुमा माहौल है।

Pakistan Parliament Viral Video
विज्ञापन

Pakistan Viral Video :  भारत के संसद भवन में खूब गरमागर्मी चल रही है। तल्ख भाषण दिए जा रहे हैं, तीखी टिप्पणी हो रही है तो वहीं पाकिस्तान की संसद भवन में गजब हो रहा है। पाकिस्तान की संसद में सांसद और स्पीकर के बीच में कोई तल्खी नहीं, कोई बहस नहीं बल्कि सांसद स्पीकर से आंखों में देखकर बातें सुनने की अपील कर रही हैं। ये वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो पाकिस्तान की संसद का है। वीडियो में इमरान खान की कैबिनेट में पूर्व मंत्री और पाकिस्तानी नेता जरताज गुल, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक के बीच बातचीत हो रही है। सांसद जरताज गुल ने स्पीकर से कहा, ‘स्पीकर सर, आपकी तवज्जो चाहती हूं.’ स्पीकर ने कहा- जी, प्लीज।

विज्ञापन

महिला सांसद जरताज गुल ने स्पीकर से कहा, ‘मेरे लीडर ने मुझे आंखों में आंखें डालकर बात करना सिखाया है। सर, अगर मुझसे आई कॉन्टैक्ट नहीं होगा तो मैं बात नहीं कर पाऊंगी। इसके बाद महिला सांसद ने कहा कि सर, ऐनक पहन लीजिए’। इस पर स्पीकर ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर संसद भवन ठहाकों से गूंज उठा।


स्पीकर ने कहा कि मैं देख नहीं सकता, मैं आपको सुन लूंगा। खवातीन के साथ आई कॉन्टैक्ट रखना अच्छा नहीं लगता। ठहाकों के बीच उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी खातून की आंख में आंख डालकर नहीं देखता। उनकी बातों पर खुद सांसद महोदया भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ना सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि हिंदुस्तान में भी लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान की संसद में कितनी प्यार भरी बातें, कितने प्यार से हो रही हैं। एक हमारी संसद है, जहां बवाल ही बवाल है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या संसद भवन में हमेशा तल्ख टिप्पणी होती रहेगी। पाकिस्तान वालों ये बात सीखने लायक है। एक ने लिखा कि ये तो जबरदस्त वायरल वीडियो है, वीडियो देखकर वाकई हंसी रोक पाना बहुत मुश्किल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ