News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिवसीय यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार को जापान के टोक्यो में भारत और जापान के 15वे वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के व्यापार और अन्य मुद्दों को लेकर कई बड़े समझौते हुए हैं। शिखर सम्मेलन के बाद दोनों देशों के बीच बनी सहमति के आधार पर साझा घोषणापत्र जारी किया गया है। शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के बीच हुए समझौतों के दौरान इन पांच बड़े मुद्दों पर भी समझौता हुआ है।
जापान में आयोजित वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रक्षा उपकरणों, संयुक्त रक्षा अभ्यासों और 5 लाख लोगों के आदान-प्रदान पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा, जापान भारत में बुलेट ट्रेन के लिए नवीनतम शिंकनसेन तकनीक लाने में सहयोग करने के साथ-साथ आने वाले 10 वर्षों में जापान से भारत को 10 ट्रिलियन Yen का निवेश मिलेगा। वहीं सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स, जहाज निर्माण, परमाणु ऊर्जा और शिक्षा (जैसे आईआईटी बॉम्बे-तोहोकू विश्वविद्यालय सहयोग) में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। शिखर सम्मेलन के बाद भारत और जापान के बीच बनी सहमती के आधार पर साझा घोषणापत्र जारी किया गया है। सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा को क्वाड समिट के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया है।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी जापान-चीन दौरे पर रवाना, जानिए भारत के लिए क्यों अहम है ये यात्रा?
01- बुलेट ट्रेन : जापान, भारत में बुलेट ट्रेन के लिए नवीनतम शिंकनसेन तकनीक लाने में सहयोग करेगा।
02- लोगों का आदान-प्रदान: 5 वर्षों में 5 लाख लोगों का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिनमें 50,000 कुशल भारतीय जापान की अर्थव्यवस्था में योगदान देंगे।
03- इन्वेस्टमेंट : आने वाले 10 वर्षों में जापान से भारत को 10 ट्रिलियन Yen का निवेश मिलेगा।
04- इंडो-पेसिफिक: मुक्त, खुला, शांतिपूर्ण, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पेसिफिक के प्रति प्रतिबद्धता। भारत और जापान ने पूर्वी चीन के समुद्र और दक्षिण चीन सागर की स्थिति पर “गंभीर चिंता” जताई।
05- क्वाड: भारत और जापान ने क्वाड को एक महत्वपूर्ण और स्थायी क्षेत्रीय समूह बताया। इस वर्ष भारत में होने वाले अगले क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन एक अहम आयोजन बताया।
प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री इशिबा शनिवार को साथ-साथ बुलेट ट्रेन की सवारी करेंगे। इसके अलावा दोनों टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री जाकर सेमीकंडक्टर यूनिट को देखेंगे। जिसके बाद शनिवार को ही प्रधानमंत्री चीन पहुंच जायेंगे।
यह भी पढ़ें- भारत और जापान के बीच व्यापार को लेकर हुआ बड़ा समझौता, ट्रंप के टैरिफ का असर होगा कम
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।