इस्लामाबाद: पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ECP) के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। कुछ ही देर पहले पाक के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर देश के चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला सुनाया था, जिसके बाद वहां तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को चुनाव आयोग ने अयोग्य करार दे दिया है। तोशाखाना में जमा कराए गए गिफ्ट्स से जुड़ा ये मामला है।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व पीएम इमरान खान को अयोग्य घोषित किया, 5 साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
इमरान खान पर फैसले को देखते हुए पहले ही चुनाव आयोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, वहां काफी तादाद में इमरान सर्मथक जमा थे। अब जहां पूर्व पीएम पर चुनाव आयोग की कार्रवाई ने माहौल गर्म कर दिया।
फैसले के बाद किसी भी स्थिति से निपटने के लिए ईसीपी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब रेंजर्स, एफसी और भारी पुलिस दल को तैनात किया गया था। सैनिक आंसू गैस के गोले साथ लिए हुए हैं, जबकि पाकिस्तान के चुनाव आयोग में अप्रासंगिक लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अभी पढ़ें – FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर हुआ पाकिस्तान
हाईकोर्ट जाएगी इमरान की पार्टी
इमरान खान को तोशाखाना संदर्भ मामले में गलत बयान देने के लिए अनुच्छेद 63 (i) (iii) के तहत पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय पीठ ने इस्लामाबाद में ईसीपी सचिवालय में फैसले की घोषणा की। इमरान की सदस्यता रद्द कर दी गई है। इमरान खान के सहयोगी फवाद चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी पीटीआई चुनाव आयोग के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देगी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
2 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
2 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
6 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
8 hrs agoLIVE: भारत आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, पीएम मोदी ने दिया है न्योता
8 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
17 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
19 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
22 hrs agoइंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत
23 hrs agoफ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के GenZ, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines