Asim Munir: पाकिस्तान के संघीय कैबिनेट द्वारा अपने सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल का पद दिया गया है। इस पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस फैसले पर चिंता व्यक्त करते हुए ANI से कहा कि ‘यह एक परेशान करने वाला संकेत है। साथ ही ये भी कहा कि ‘इससे चीन को और भी फायदा मिल सकता है। बोल्टन ने इस फैसले से पाकिस्तान के विकास में भी आने वाली परेशानी पर भी बात की।
परेशान करने वाला साइन
जॉन बोल्टन ने असीम मुनीर के प्रमोशन पर कहा कि ‘मुझे लगता है कि यह संभावित रूप से परेशान करने वाला संकेत है। जाहिर है, पाकिस्तान में आंतरिक असंतोष को दबा दिया गया है। इमरान खान जेल में हैं। मुझे नहीं लगता कि यह पाकिस्तान के हक में है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘यह ऐसी बात है जिस पर अमेरिकी सरकार को उन पर दबाव डालना चाहिए। यहां दुश्मनी का निरंतर स्तर पाकिस्तान के विकास में बाधा डालेगा, जैसा कि कई सालों से होता आ रहा है।’
ये भी पढ़ें: उत्तर कोरिया में भीषण हादसा, किम जोंग-उन के सामने डूबा 5000 टन वजनी युद्धपोत
चीन के लिए अच्छा मौका- बोल्टन
बोल्टन इस फैसले पर आगे कहते हैं कि ‘लेकिन मुझे इस बात की भी चिंता है कि यह चीन के लिए इन घटनाक्रमों का फायदा उठाने का एक और मौका है। इससे उन्हें पाकिस्तान के अंदर और भी ज्यादा फायदा मिलेगा।’ आपको बता दें कि पाकिस्तान के इस फैसले को हाल की सैन्य और रणनीतिक विफलताओं को छिपाने के तौर पर देखा जा रहा है। पाकिस्तान का भारत के साथ तनाव चल रहा है, इसी बीच पाकिस्तान की संघीय कैबिनेट ने सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोशन दे दिया।
सैन्य असफलताओं के बाद भी पाकिस्तान सरकार इसे ऐतिहासिक जीत के रूप में पेश कर रही है। इस तनाव के दौरान जनरल मुनीर के नेतृत्व की तारीफ कर और उन्हें प्रमोशन देकर पाकिस्तान खुद की जीत दिखाने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान का झूठा प्रचार’, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने WHO में PAK को घेरा
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
6 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
9 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
11 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
13 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
21 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines