नई दिल्ली: लंदन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पिछले दिनों 15 साल के छात्र के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में जेल में बंद महिला टीचर ने अस्थायी रूप से जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर वही काम करना शुरू कर दिया है। टीचर ने वेस्ट लंदन काउंसिल साइट पर गेट गार्ड के रूप में अपनी नई नौकरी शुरू की है। दावा किया जा रहा है कि ये टीचर यहां भी ‘लड़कों के साथ छेड़खानी’ कर रही है।
खेत में लड़के के यौन शोषण का आरोप
डेलीमेल की खबर के अनुसार, 37 साल की कैंडिस बार्बर ने खेत में लड़के का यौन शोषण किया था। वह मई महीने से ही वेस्ट लंदन के हाउंस्लो में काउंसिल साइट पर काम कर रही है। सूत्रों का दावा है कि तीन बच्चों की मां और टीचर अपनी नई नौकरी में ‘लड़कों के साथ छेड़खानी’ रही है।
यह भी पढ़ें: टीवी एंकर संग रिश्तों को लेकर सुर्खियों में मीडिया हाउस का ये अधिकारी, सामने आई तस्वीर
कैंडिस बार्बर अस्थायी रिहाई पर
कहा जा रहा है कि यहां के लड़कों को उसकी पृष्ठभूमि के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सन अखबार के अनुसार, वह बहुत बड़ी इश्कबाज है। कैंडिस को नौकरी देने वाली वेट्स कंस्ट्रक्शन ने पुष्टि की कि बार्बर अस्थायी रिहाई पर है। सूत्रों का कहना है कि बार्बर मई से पश्चिम लंदन में एक काउंसिल साइट पर काम कर रही है। अब कहा जा रहा है कि वह अपनी नई नौकरी में सुरक्षा पास की जांच करने और निर्माण स्थल पर ट्रकों को प्रवेश देने के दौरान लड़कों के साथ फ्लर्ट कर रही है।
टॉपलेस तस्वीरें भेजने का आरोप
बार्बर को प्रिंसेस रिसबोरो के स्कूल में कम उम्र के छात्र के साथ दुर्व्यवहार करते और उसे टॉपलेस तस्वीरें भेजते हुए भी पाया गया था। जब अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई तो पता चला कि बाद में वह उसे एक खेत में ले गई जहां उसने यौन संबंध बनाए। तस्वीर के सोशल मीडिया पर सामने आने और स्कूल तक मामला पहुंचने के बाद इसकी रिपोर्ट की गई। उसे 16 साल से कम उम्र के बच्चे को यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने या उकसाने के मामले में दोषी पाया गया था। अन्य मुकदमे में बार्बर को लड़के को अपनी एक टॉपलेस तस्वीर और एक वीडियो भेजने का दोषी ठहराया गया, जिसमें वह एक सेक्स टॉय के साथ एंजॉय कर रही थी।
यह भी पढ़ें: Israel protests: नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, हजारों इजराइलियों ने निकाला मार्च
‘घृणित से परे’ अपराध
आयल्सबरी क्राउन कोर्ट में बार्बर का अपराध ‘घृणित से परे’ बताया गया था। पिछले साल यह पता चला कि वह अभी भी अपने पति डैनियल से मिल रही थी। लगभग दो साल पहले आयल्सबरी क्राउन कोर्ट में बार्बर को जेल में डालते हुए रिकॉर्डर बाल धालीवाल ने कहा-उसने अपनी देखभाल में एक बच्चे का फायदा उठाकर उसे अपनी यौन संतुष्टि के लिए तैयार किया। पीड़ित एक 15 वर्षीय लड़का था जो स्कूल में अपने अंतिम वर्ष में था। उस पर आपका नियंत्रण और अधिकार था। तारीफों के कारण वह आपकी ओर आकर्षित हुआ, तब आपने उसे अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
2 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
11 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
14 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
15 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
20 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
1 day ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines