22 अप्रैल को पहलगाम हुए आंतकी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद निगरानी संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) ने चिंता व्यक्त की है। FATF ने कहा कि यह हमला वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता तथा आतंकवाद समर्थकों को पैसे उपलब्ध कराए बिना संभव नहीं था।
तीस सालों में यह तीसरी बार है, जब FATF ने निंदा जारी की है। उनकी तरफ से यह भी कहा गया है कि वह इस बात की जांच तेज करेगा कि देश आतंकवाद के वित्तपोषण से कितने प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं।
FATF ने कहा है कि दुनिया भर में आतंकवादी घटनाओं की वजह से जान जाती है, लोग अपंग हो जाते हैं और लोगों में भय पैदा होता है। इसके साथ ही 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर FATF ने गहरी चिंता व्यक्त की है। संस्था की तरफ से कहा गया कि ये आतंकी हमले हमले बिना पैसे और आतंकवादी समर्थकों के बीच धन के लेन-देन के साधनों के बिना नहीं हो सकते।
बता दें कि भारत लगातार यह बात उठाता रहा है कि पाकिस्तान मिल रही वित्तीय सहायता का दुरूपयोग करता है और आतंकियों को फंडिंग करता है।
कब था था पहलगाम आतंकी हमला?
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। निहत्थे पर्यटकों पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी। इसमें 26 लोगों की जान गई थी। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए थे। जिसमें नागरिकों को वापस लौटने, सिंधु जल समझौते को रद्द करने समेत कई अहम फैसले शामिल थे।
यह भी पढ़ें : इजराइल-ईरान युद्ध में भारत किसके साथ? विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
इसके बाद 6 मई को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस दौरान बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला करने की कोशिश की थी, तब दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। हालांकि करीब तीन दिन चले संघर्ष के बाद ही सीजफायर की घोषणा हो गई थी।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
4 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
6 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
10 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
10 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
12 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
19 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
20 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines