America Virginia Norfolk Family Murder Case: आखिरकार अमेरिका के वर्जीनिया स्टेट के नेरफॉक शहर के रहस्यमयी घर का सच सामने आ ही गया, क्योंकि इस घर से लोग अचानक गायब हो रहे थे। पुलिस तक मामला पहुंचा तो जांच करने पर घर के अंदर 4 शव मिले, जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक सच भी सामने आया।
अब पुलिस हत्या-सुसाइड दोनों एंगल से केस की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि शख्स, उसकी दोनों बेटियों और महिला रिश्तेदार चारों का गला रेता गया था। गला रेतने से पहले उनका मुंह दबोचा गया था, ताकि चिल्लाने की आवाज बाहर न जाए। जब तक मौत नहीं हो गई, मुंह दबाए रखा गया।
शहर की कॉस्टेसी पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय बार्टलोमिएज कुक्ज़िंस्की, उसकी बेटियों जैस्मीन (12) और नताशा (8) और लड़कियों की चाची कांतिचा नून (36) की मौत गला रेतने के कारण हुई। 19 जनवरी दिन शुक्रवार को नॉर्विच के कॉस्टेसी में चारों घर में मृत पाए गए थे, लेकिन पुलिस जांच करने में जुटी है कि हत्या करके सुसाइड की गई या चारों की हत्या हुई है?
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में खुलेगी शराब की पहली दुकान! क्या प्रतिबंधों में राहत दे रहा है मुस्लिम देश?
पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, नॉरफ़ॉक पुलिस ने रविवार को पुष्टि की थी कि बार्टलोमिएज़ और कांतिचा दोनों की गर्दन पर चाकू लगने से मौत हुई। बच्चियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत भी चाकू लगने से हुई। ऐसे में पुलिस को अब बार्टलोमिएज़ की मेंटल रिपोर्ट का इंतजार है।
वहीं पुलिस मृत परिवार के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी उनके बारे में पूछताछ कर रही है, क्योंकि कांतिचा बेटियों की देखभाल करती थी और अगले महीने अपने घर जाने वाली थी। केस की जांच कर रहे डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर क्रिस बर्गेस ने कहा कि जब तक हम केस को पूरी तरह सुलझा नहीं लेते, घर सील रहेगा। किसी को भी आस-पास फटकने की इजाजत नहीं।
यह भी पढ़ें: जहरीले इंजेक्शन लगाने थे, अब दी जाएगी खौफनाक मौत; कौन है वो शख्स, जिसका साइन हुआ डेथ वारंट
सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से होगी जांच
ईस्टर्न डेली प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम में सुबह 6 बजे एक कॉल आई थी, जिसे गंभीरता ने नहीं लिया गया, लेकिन फिर एक कॉल आया और घर में 4 लोगों के शव होने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो खबर सही साबित हुई, लेकिन कॉल करने वाले शख्स का पता नहीं चला।
प्राथमिक जांच के अनुसार, पुलिस ने शक जताया कि बेटियों और महिला रिश्तेदार की हत्या करके सुसाइड की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों का गला रेते जाने का खुलासा होने के बाद पुलिस को अब शक है कि चारों की हत्या की गई, लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पुलिस सुसाइड या मर्डर दोनों एंगल से जांच करेगी।
यह भी पढ़ें: Naked Man’ Festival: क्या है ‘नेकेड मैन’ फेस्टिवल, जिसमें भाग लेने के लिए महिलाओं को 1650 साल करना पड़ा इंतजार
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines