---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Video: F-16 लड़ाकू विमान पहुंचा यूक्रेन, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दिया बड़ा बयान

राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को अपना पहला अमेरिकी निर्मित F-16 लड़ाकू विमान मिल गया है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर किया है।

---विज्ञापन---

F 16 fighter jets arrive ukraine: यूक्रेन को पहला F-16 लड़ाकू विमान मिल गया है, रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान को यूक्रेन को सौंपने वाले देश के नाम के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि किसी गुप्त जगह पर यह विमान यूक्रेनी वायु सेना को सौंपा गया है। जिससे यूक्रेन की रूस के खिलाफ जंग में ताकत मिलेगी।

X पर शेयर की वीड़ियो में राष्ट्रपति ने अमेरिका, डेनमार्क और नीदरलैंड का विमान को लेकर शुक्रिया कहा है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को अपना पहला अमेरिकी निर्मित F-16 लड़ाकू विमान मिला गया है। उन्होंने कहा कि करीब 18 महीने के इंतजार के बाद जेट विमानों को पहुंचाने में मदद करने के लिए डेनमार्क, नीदरलैंड और विशेष रूप से अमेरिका को धन्यवाद। उन्होंने अपने बयान में ऐसे और विमानेां की जरूरत होने की बात कही है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बता दें F-16 लड़ाकू विमान शीर्ष लड़ाकू जेट में से एक है। ये हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने में सक्षम है। रिकॉर्ड के अनुसार इसकी स्पीड 1500 मील प्रति घंटा है।

ये भी पढ़ें: मोसाद ने जब किया था सबसे बड़े दुश्मन का खात्मा, डॉक्टर भी 30 साल तक नहीं बता पाए थे मौत की वजह

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हिजबुल्ला ने बरसाए रॉकेट, अमेरिका के युद्धपोत-जेट भी तैयार; क्या शुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध?

ये भी पढ़ें: कमला हैरिस के पति ने स्वीकारी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात, टीचर से था रिलेशन, प्रेग्नेंसी से खुला राज

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2024 11:02 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola