F-16 Fighter Jet Crash: कई फाइटर जेट के क्रैश होने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसी ही एक घटना पोलैंड एयर शो रिहर्सल के दौरान देखने को मिली। यहां पर अमेरिकी एफ-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक, इसमें सवार पायलट की जान चली गई है। इस घटना की जानकारी पोलिश आर्मी की तरफ से दी गई है। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि रनवे पर फाइटर जेट आग की लपटों में चलता हुआ दिख रहा है। इस घटना को वहां पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद किया है।
पोलैंड में फाइटर जेट क्रैश
एयर शो 2025 की रिहर्सल के दौरान ये हादसा हुआ। पोलिश आर्मी ने बताया कि सेंट्रल पोलैंड के राडोम में एयर शो की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान F-16 फाइटर जेट ने अपना कंट्रोल खो दिया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक, यह तैयारी 30-31 अगस्त को होने वाले एक आधिकारिक कार्यक्रम के लिए की जा रही थी। इसी के लिए वहां पर लोग भी जमा हुए थे।
ये भी पढ़ें: Plane Crash से पहले सबसे छोटे पैसेंजर की आखिरी तस्वीर, मां-बाप के साथ थी पहली फॉरेन ट्रिप
भयानक वीडियो आया सामने
आसमान में जेट को देखा जा सकता है, जो अचानक अपना नियंत्रण खो देता है। कुछ ही सेकंड में बहुत तेजी के साथ जेट जमीन में जा गिरता है। इसके बाद विमान पूरी तरह से आग की लपटों में दिख रहा है, जिसके बाद वह क्रैश हो जाता है। इससे आसमान में घना धुआं फैल गया। चालक दल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन फिर भी पायलट बाहर नहीं निकल पाता है। मौके पर ही पायलट की मौत हो गई। अधिकारियों ने बाद में मृत्यु की, साथ ही इस दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। इसके बाद से एक बार फिर से इस विमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़ें: 179 यात्रियों की बच सकती थी जान! Plan Crash के बाद उठे ये 3 सवाल अब तक अनसुलझे
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
8 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
9 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
11 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
13 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
13 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
16 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
19 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
19 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
19 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines