S.Jaishankar in Pakistan for SCO Summit: भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर पाकिस्तान के दौरे पर हैं। 23वें SCO सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे जयशंकर ने पाकिस्तान को उसी की सरजमी पर आईना दिखाया है। विदेश मंत्री ने कहा कि विकास की तरफ बढ़ने के लिए देश में स्थिरता और शांति होना बेहद जरूरी है। हालांकि बॉर्डर पर चल रही आतंकवाद और अलगाववाद जैसी गतिविधियां ट्रेड, कनेक्टिविटी और एनर्जी फ्लो को बाधित कर रही हैं।
विदेश मंत्री ने क्या कहा?
SCO समिट को संबोधित करते हुए एस.जयशंकर ने कहा कि अगर हम चार्टर को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे, तभी हमारे प्रयास भी परवान चढ़ेंगे। इस बात में कोई शक नहीं है कि विकास और ग्रोथ के लिए देश में शांति के साथ-साथ स्थिरता होना बेहद जरूरी है। विदेश मंत्री ने कहा कि हमें 3 बुराईयों का डट कर सामना करना होगा। अगर सीमा पर आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद पनपता रहेगा, तो दो देशों के बीच में व्यापार, ऊर्जा प्रवाह और संपर्क स्थापित नहीं हो सकता है। जाहिर है विदेश मंत्री का निशाना पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद पर था। बिना नाम लिए उन्होंने पाकिस्तान को आईना दिखा दिया है।
यह भी पढ़ें- मशहूर बिजनेसमैन की बेटी वसुंधरा ओसवाल क्यों हुई गिरफ्तार? युगांडा पुलिस ने कस्टडी में लिया
UN में सुधार का जिक्र
SCO समिट के दौरान विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में बदलाव की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि यूएन में व्यापक सुधार की जरूरत है। SCO देशों को भी इस पर एक-साथ आना होगा। इससे समावेशी और लोकतांत्रिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
9 साल बाद विदेश मंत्री का पाक दौरा
बता दें कि 9 साल में पहली बार भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान गए हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री सुषमा स्वराज 2015 में पाकिस्तान गई थीं। उसके बाद से दोनों देशों में आतंकवाद को लेकर तनाव बना हुआ है। 9 साल बाद विदेश मंत्री ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया। बीती शाम पाकिस्तान पहुंचने के बाद से ही एस.जयशंकर की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
क्या है SCO?
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बात करें तो इसका गठन 15 जून 2001 को चीन के शहर शंघाई में हुआ था। भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, उजबेकिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान भी SCO का हिस्सा हैं। इस बार SCO का 23वां सम्मेलन था, जिसे पाकिस्तान में आयोजित किया गया था।
यह भी पढ़ें- CM पद के दावेदार ने आगे बढ़ाया नसीब सैनी का नाम, अमित शाह ने लगाई मुहर
संबंधित खबरें
US के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
25 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
12 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
17 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
19 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
20 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
21 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines