---विज्ञापन---

मशहूर बिजनेसमैन की बेटी वसुंधरा ओसवाल क्यों हुई गिरफ्तार? युगांडा पुलिस ने कस्टडी में लिया

Vasundhara Oswal Arrested in Uganda: मशहूर बिजनेसमैन पकंज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। युगांडा पुलिस ने उन्हें कई घंटों से कस्टडी में रखा है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामरा क्या है?

---विज्ञापन---

Vasundhara Oswal Arrested in Uganda: भारतीय मूल के स्विस बिजनेसमैन पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल को युगांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 26 वर्षीय वसुंधरा पीआरओ इंडस्ट्रीज की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनके पिता पंकज ओसवाल का दावा है कि युगांडा में वसुंधरा पर कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर का आरोप लगा है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्हें गैरकानून ढंग से गिरफ्तार किया गया और वो 1 अक्टूबर से ही कस्टडी में हैं। बेटी को छुड़ाने के लिए पंकज ओसवाल ने संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया है। वसुंधरा को परिवार के किसी भी सदस्य या वकील से मिलने नहीं दिया गया है।

Vasundhara Oswal

---विज्ञापन---

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीआरओ कंपनी के एक कर्मचारी ने वसुंधरा पर झूठे आरोप लगाए थे। कर्मचारी ने ओसवाल परिवार को गारंटर बनाकर 2 लाख डॉलर का लोन लिया था। वसुंधरा के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर की गई है। इसमें लिखा है कि वसुंधरा को उनके परिवार और वकीलों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। वो डिप्रेशन में चली गई हैं। उन्हें बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया गया है। वसुंधरा ओसवाल के बारे में जानने के लिए देखें यह वीडियो…

First published on: Oct 16, 2024 12:55 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola