ईरान के परमाणु ठिकाने पर जोरदार धमाका! पारचिन मिलिट्री बेस से उठा धुएं का गुबार
इसका कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में तेज आवाज और धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है.
Edited By Arif Khan

Edited By Arif Khan

ईरान के पारचिन में स्थित परमाणु और सैन्य ठिकाने पर मंगलवार को एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी पुष्टि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स ने की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘ईरान स्पेक्टेटर’ सहित कई रिपोर्ट्स ने पारचिन परमाणु और सैन्य बेस पर विस्फोट की पुष्टि की है. इसका कथित वीडियो भी जारी किया है. वीडियो में तेज आवाज और धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है.
⚠️ 𝐁𝐫𝐞𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠 𝐍𝐞𝐰𝐬 ⚠️
— Iran Spectator (@IranSpec) January 27, 2026
Scenes from Iran, Parchin — Military & Nuclear Base… pic.twitter.com/mWc9g6r9eN
धमाके की यह खबर ऐसे मौके पर आई है, जब एक US एयरक्राफ्ट कैरियर ईरान के तट के पास पहुंच गया है. अमेरिका के USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर और उसके साथ आए गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर के आने से ईरान पर हमले की चर्चा ज्यादा होने लगी.
बता दें, पिछले कुछ दिनों से ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच अमेरिका ने कई बार ईरान को हमले की धमकी दी है. ईरान में हुई विरोध-प्रदर्शन में हजारों लोगों की मौत हुई है.
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.