Rosmah Mansoor: मलेशिया की राजधानी कुआलालांपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि रोसमाह मंसूर ने अवैध धन के जरिए लगभग 34.6 करोड़ डॉलर (लगभग 28 अरब रुपये) का लग्जरी सामान खरीदा है। इसमें से कुछ सामान उनको गिफ्ट के तौर पर भी मिला है। जो कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों का नतीजा है। उनके खिलाफ गंभीर आरोप एसआरआसी इंटरनेशनल एसडीएन बीएचडी और 1मलेशिया डेवलपमेंट बीएचडी (1MBD) जैसी दिग्गज कंपनियों ने लगाए हैं। मामले में 9 मई को मुकदमा दायर किया गया था। जिसमें मांग की गई है कि मंसूर से सभी लग्जरी सामान वापस करवाया जाए या फिर 34 करोड़ डॉलर की हर्जाना राशि का भुगतान करवाया जाए।
यह भी पढ़ें:मैं कभी शारीरिक संबंध नहीं बना सकती, लेकिन…; 23 साल की मेडिकल स्टूडेंट की अनोखी मुहिम
लग्जरी सामान की खरीद के लिए मंसूर ने 11 में से 6 वादियों को इस राशि का अलग-अलग तरीके से भुगतान किया। 34.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर की पेमेंट कर लगभग 320 से अधिक लग्जरी आइटम्स की खरीद की गई है। जिसमें घड़ियां, बैग्स और जेवर शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार दूसरे प्रतिवादी के तौर पर शबनम नारायणदास दासवानी का नाम आया है। आरोप है कि सामान की खरीद मंसूर के लिए उनकी ओर से की गई। एक अखबार ने स्पष्ट किया है कि उसने मंसूर के वकीलों से बात की है। जिन्होंने कहा है कि उनको सिर्फ याचिका की कॉपी मिली है। अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
रेड के दौरान पुलिस ने जब्त की थी अरबों की चीजें
बता दें कि नजीब रजाक मलेशिया की सत्ता में 2009 से 2018 तक काबिज रहे थे। उनके खिलाफ इस दौरान पीएम रहते हुए गंभीर आरोप लगे थे। 1एमबीडी घोटाले में उनकी भूमिका सामने आने के बाद आम चुनाव में उनकी पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। उनकी पार्टी 1973 से 6 दशक तक लगातार मलेशिया की सत्ता में रही थी। जिसके बाद हार का सामना करना पड़ा। उनके कई ठिकानों पर पुलिस ने रेड की थी। इस दौरान नजीब और पत्नी की लगभग 23.2 करोड़ डॉलर (19215778996.15 रुपये) की लग्जरी वस्तुएं जब्त की गई थी। हालांकि पूर्व पीएम और उनकी पत्नी ने किसी भी घोटाले से इनकार किया था। लेकिन अभी भी दोनों को भ्रष्टाचार के कई मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
11 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
16 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
18 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
19 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
21 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines