मैं कभी शारीरिक संबंध नहीं बना सकती, लेकिन...; 23 साल की मेडिकल स्टूडेंट की अनोखी मुहिम

Cancer Disease Damaged Girl Genitals: कैंसर की बीमारी के इलाज ने मेडिकल स्टूडेंट की सेक्स पावर खत्म कर दी है। लड़की ने खुद अपनी कहानी सुनाते हुए इलाज के दौरान हुए अनुभवों के बारे में लोगों को बताया । आइए जानते हैं कि आखिर लड़की के साथ क्या और कैसे हुआ?

Cancer Disease Damaged Medical Student Genitals

मेडिकल स्टूडेंट ऐली जिन्होंने कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान अपनी सेक्स पावर खो दी।

विज्ञापन

Cancer Disease Damaged Girl Genitals: मैं कभी किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सकती। मासिक धर्म भी रुक चुके हैं। कैंसर की बीमारी ने मेरी यौन संबंध बनाने की क्षमता को खत्म कर दिया है। यह कहना है 23 साल की मेडिकल स्टूडेंट ऐली वाटर्स-बार्न्स की, जिन्होंने कैंसर का ट्रीटमेंट कराए हुए सेक्स पावर खोने का दर्द झेला, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

ऐली डॉक्टरी की पढ़ाई करने के साथ-साथ अपनी काउंसिलिंग करा रही हैं और एक संकल्प लिया। है कि अपनी पूरी जिंदगी महिलाओं को यौन समस्याओं के प्रति जागरुक करेंगी और सेक्स पावर पर कैंसर के पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताएंगी, ताकि जो दर्द उन्होंने झेला और जिस तरह से उनकी जिंदगी बर्बाद हुई, किसी और की न हो।

विज्ञापन

छोटी-सी गांठ बन गई थी कैंसर

23 वर्षीय ऐली वाटर्स-बार्न्स ने बताया कि कैसे 14 साल की उम्र से कैंसर के इलाज और कीमोथेरेपी के कारण उसके गुप्तांगों पर घाव हुए और वह यौन संबंध बनाने में असमर्थ हो गई। 14 साल की थी, सितंबर 2015 में, ऐली को पता चला कि वह रेबडोमायोसारकोमा (RMS) नामक कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। उसके बाएं नितंब में एक छोटी-सी गांठ बढ़ गई थी। कब्ज़, थकान और पैरों में दर्द होने लगा था। पेशाब करने में कठिनाई हुई तो अपनी मां सामंथा को बताया। डॉक्टर ने जांच करके ट्यूमर बताया और सर्जरी के लिए रेफर किया गया, लेकिन मां ने उन्हें कैंसर का नहीं बताया।

विज्ञापन

शरीर बढ़ा, लेकिन दर्द होता था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐली बताती हैं कि ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा, लेकिन मां सामंथा ने बताया कि नितंब में हुई गांठ कैंसर था। इसके बाद अगले 18 महीने कीमो और रेडियोथेरेपी कराई, जिससे वजन कम हो गया। बाल झड़ गए। मैंने स्कूल जाना, दोस्तों और अपनी जुड़वां बहन ओलिविया के साथ खेलना बंद कर दिया। माता-पिता ने उन्हें यह नहीं बताया कि वह अपनी सेक्स पावर खो चुकी है। बांझ हो चुकी है। 2017 में 16 साल की उम्र में शरीर तो बढ़ने लगा, लेकिन सामान्य महसूस नहीं होता था, लेकिन योनि में दर्द होता था। तंग पतलून पहनना या बहुत देर तक बैठना भी असहज होता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ