सोती महिलाओं से रेप करता, पकड़े जाने पर बोला- मुझे नहीं पता यह सब सपने में हुआ

Man Rape Woman in Dreaming: फिल्म का कोर्स करने वाले एक पूर्व छात्र पर दो महिलाओं ने सोते समय रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि जब वह गहरी नींद में थी तो उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। जबकि मैंने उसे इसके लिए परमिशन नहीं दी थी।

Delhi Gangrape Case

युवती की हालत का फायदा उठाकर बनाया गया हवस का शिकार।

विज्ञापन

EX Film Student Rape Two Woman: फिल्म स्टूडियो में पढ़ने वाले एक पूर्व छात्र पर सोते समय सपने में दो महिलाओं से रेप करने का आरोप लगा है। उसने अदालत को बताया कि उसने सपने में उनके साथ यौन संबंध बनाए थे। यह आरोप कोनर याक्सले पर उस समय लगे जब वे ग्रेट यारमाउथ के ईस्ट कोस्ट काॅलेज में फिल्म अध्ययन का कोर्स कर रहे थे।

आरोप लगाने वाली 2 महिलाओं में से एक ने बताया कि याक्सले ने कथित तौर पर चार बार सोते समय सपने में सेक्स किया था। उसने कोर्ट को बताया कि याक्सले ने कई बार उसके सामने यह बहाना बनाया था कि सेक्स तब हुआ, जब वह सपना देख रहा था। एक अन्य अवसर पर महिला को याक्सले ने बताया कि जब वे दोनों सो रहे थे तब उसने गलती से उसके शरीर में प्रवेश कर लिया था।

विज्ञापन

आरोपी ने कई बार बनाए संबंध

वहीं इस मामले में दूसरी महिला ने बताया कि वह दो बार गहरी नींद से जागी थी और उसने पाया कि याक्सले उसके साथ यौन संबंध बना रहा था। महिला ने कहा कि जब वह गहरी नींद में सोती थी और उसे जागने और यह समझने में समय लगा किया यह क्या हो रहा है? जब वह होश में आई तो उसे पता चला कि याक्सले ने उसकी सहमति के बिना उसके साथ यौन संबंध बनाए थे।

महिला ने दी सेक्स की अनुमति

महिला ने कोर्ट को बताया कि मुझे लगा कि याक्सले सो रहा है और मैंने उसे जगाया और पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है? उसने कहा कि उसे याद नहीं है उसने ऐसा सपने में किया होगा, उसे बहुत दुख है वह नहीं जानता कि वह क्या कर रहा है? महिला ने कहा कि जब वह तीसरी बार जागी तो उसने पाया कि याक्सले उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था और तब उसने सेक्स के लिए सहमति दे दी थी।

विज्ञापन

सपने में करता है रेप

याक्सले ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बिना जाने ही ये सब कुछ करता था क्योंकि वह सपना देख रहा होता था। याक्सले ने अधिकारियों के समक्ष दावा किया कि उसे बुरे सपने आते हैं जब वह सुबह उठा तो उसने पाया कि वह एक महिला के साथ यौन संबंध बना रहा था। उसने एक तीसरी महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया था, जब वह ग्रेट यारमाउथ स्थित अपने घर में कुर्सी पर सो रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ