Evil Experiments Part 1 : कहते हैं कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है। दुनिया में ऐसे कई आविष्कार हुए, जिसके बदले इंसानों को अपनी जान तक की कीमत चुकानी पड़ी। लेकिन ये आविष्कार मानव हित में थे और जानबूझकर किसी को मौत के मुंह में नहीं धकेला गया। वहीं दूसरी ओर एक दौर ऐसा भी था जब प्रयोग के नाम पर इंसानों पर अत्याचार हुए। ऐसे-ऐसे अत्याचार जिनके बारे में जानकार आपकी रूह तक कांप जाएगी। इसमें जर्मनी, जापान, सोवियत संघ और अमेरिका भी शामिल था। आज हम आपको बता रहे हैं कि हिटलर की नाजी सेना ने जुड़वां बच्चों को लेकर कितने क्रूर प्रयोग किए थे।
जुड़वां बच्चों को सिल दिया जाता था
हिटलर की नाजी सेना का टॉचर्र किसी से छिपा नहीं है। हिटलर की नाजी सेना को सबसे क्रूर सेना माना जाता है। इसका कारण है कि इसने इंसानों को इंसान नहीं बल्कि जानवर समझा। माना जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजी सेना से इंसानों पर प्रयोग के नाम पर सबसे ज्यादा क्रूरता की।
हिटलर की नाजी सेना में जोसेफ मेंगेले नाम का एक फिजिशियन डॉक्टर था। साल 1943 से 44 के दौरान इस डॉक्टर ने जुड़वां लोगों, खासतौर से बच्चों पर ऐसे प्रयोग किए जिनके कारण उन्हें मौत के मुंह में जाना पड़ा। शायद इसी कारण इस डॉक्टर को ‘The Angel of Death’ कहा जाता है। नाजी हाई कमांड का मानना था कि जुड़वा में से एक शख्स को टेस्ट में इस्तेमाल किया जा सकता है तो दूसरे को कंट्रोलर के रूप में। यानी एक की जिंदगी दूसरे के हाथ में होना। ज्यादातर ऐसे प्रयोग यहूदियों और रोम के नागरिकों पर होते थे।
नाजी डॉक्टर मेंगेले (बीच में)।
इस तरह के किए प्रयोग
- मेंगेले ने जुड़वां बच्चों पर टेस्ट की क्रूरता की सभी हदें पार कर दी थीं। उसने जुड़वां बच्चों के अंग निकाले, टाइफस जैसी बीमारी से जानबूझकर संक्रमित किया गया, एक जुड़वां का खून निकालकर दूसरे में चढ़ाना आदि शामिल था।
- इससे भी कहीं ज्यादा क्रूरता था कि वह जुड़वां बच्चों को आपसे में सिल देता था ताकि जुड़े हुए लोग बनाए जा सकें।
- मेंगेले की क्रूरता से बचे एक शख्स के मुताबिक मेंगेले विपरित लिंग वाले जुड़वां बच्चों के खून को आपस में बदलकर चढ़ाता था ताकि उनके लिंगों को भी बदला जा सके। साथ ही वह जुड़वां बच्चों के प्राइवेट पार्ट पर तरह-तरह के प्रयोग करता था।
- इस शख्स के मुताबिक उस डॉक्टर ने 7 साल की एक बच्ची की पेशाब की नलियों को आपस में जोड़ दिया था।
ज्यादातर की हुई मौत
मेंगेले के इस प्रयोग में ज्यादातर जुड़वां बच्चों की मौत हो जाती थी। लेकिन जो बच जाते थे, उन्हें मार दिया जाता था और टेस्ट के लिए इस बॉडी का पोस्टमार्टम किया जाता था। बताया जाता है कि करीब 1500 जुड़वां लोगों पर प्रयोग किया गया, जिसमें करीब 200 ही किसी तरह वहां से बच निकले।
यह भी पढ़ें : भारत में हो सकता है कनाडा से चोरी हुआ 184 करोड़ का सोना! जांच में क्या-क्या आया सामने?
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
21 mins agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
27 mins agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
1 hr agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
3 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
4 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
5 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
7 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
8 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines