Pm Modi In UAE: पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे। अबू धाबी में राष्ट्रपति भवन कसर-अल-वतन में उनका जोरदार स्वागत राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया। इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं अबू धाबी में आकर और आपसे मिलकर खुश हूं। गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। हर भारतीय आपको एक सच्चे दोस्त के रूप में देखता है।
देखिए VIDEO…
जल्द ही हासिल करेंगे 100 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-यूएई द्विपक्षीय व्यापार में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, दोनों देशों ने 85 अरब डॉलर का व्यापार हासिल किया है और जल्द ही 100 अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति भवन कसर-अल-वतन पहुंचने पर मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम ने स्वागत के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आपने मुझे जो सम्मान दिया, एक भाई का अपने भाई से मिलना, इससे आत्मीयता का कोई सबूत नहीं है।
सीओपी-28 शिखर सम्मेलन का न्योता स्वीकारा
मोदी ने कहा कि हमने (भारत-यूएई) तीन महीने के भीतर ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए जो आपके सहयोग और प्रतिबद्धता के बिना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि वह इस साल नवंबर-दिसंबर में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर यूएई में सीओपी-28 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
पीएम मोदी और अल नाहयान की मौजूदगी में भारत और यूएई के अधिकारियों ने कई एमओयू का आदान-प्रदान किया। पीएम ने कहा कि हम अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए नई पहल कर रहे हैं। दोनों देशों की मुद्राओं में व्यापार समझौते पर आज का समझौता हमारे मजबूत आर्थिक सहयोग और विश्वास को दर्शाता है।
यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के मनोनीत अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जाबेर ने पीएम को आगामी सीओपी-28 के बारे में जानकारी दी। प्रधान मंत्री ने मध्य पूर्व देश की COP-28 की अध्यक्षता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: PM Modi in UAE: अबूधाबी में प्रधानमंत्री ने क्राउन प्रिंस जायद से की मुलाकात, बुर्ज खलीफा पर तिरंगा और मोदी की तस्वीर
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
8 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
8 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
11 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
13 hrs agoLIVE: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक
13 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
20 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
23 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines