Youngest person to reach everest base camp: जिस उम्र में बच्चे बोलना सीखते हैं, उस उम्र में ब्रिटिश मूल के दो साल के बच्चे Tot Carter ने दुनिया का सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बनने का खिताब अपने नाम कर लिया है। वह एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र का बच्चा बना है। इससे पहले Czech Republic के 4 साल के बच्चे ने एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचकर सबको चौंका दिया था। जहां इस कामयाबी से उसके माता-पिता बेहद खुश हैं, वहीं उन्होंने कहा कि इसके लिए Tot को बकायदा सांस लेने और छोड़ने संबंधी पूरी ट्रेनिंग दी गई थी। इसके अलावा रास्ते में समय-समय पर उसकी प्रॉपर हेल्थ चेकअप और खून जांच की गई थी।
एशिया के एक साल के ट्रिप पर था परिवार
जानकारी के अनुसार Tot Carter अपने माता-पिता के साथ एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचा है। मीडिया को दिए बयान में उसके पिता Ross ने बताया कि वह परिवार के साथ पूरे एशिया के एक साल के ट्रिप पर हैं। यह बात 25 अक्टूबर 2023 की है जब मैं पत्नी Jade और बेटे के साथ नेपाल के साउथ साइट पर जमीन से 17598 फीट ऊंचाई बेस कैंप तक गए थे। उनका कहना था कि वह स्कॉटलैंड के Glasgow शहर के रहने वाले हैं और एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। हमारा ट्रिप एक साल का था, जिसमें हम श्रीलंका, नेपाल और मालदीव समेत अन्य कई जगह घूमने गए। उन्होंने कहा कि इस सब के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से पर्याप्त ट्रेनिंग ली थी और पहले टोट को इसके लिए पूरी तरह तैयार किया था।
माता-पिता को मोशन सिकनेस, लेकिन बच्चे को कोई परेशानी नहीं हुई
Ross के अनुसार बेस कैंप जाने से पहले टोट की खून जांच और अन्य स्वास्थ्य जांच करवाई गई। जब हम बेस कैंप की तरह बढ़ रहे थे तो टोट को तो किसी तरह की परेशानी नहीं हुई, लेकिन उन्हें और पत्नी Jade को मोशन सिकनेस झेलना पड़ा। उन्होंने बताया कि ट्रिप के लिए हम पूरी तरह तैयार करके गए थे। रास्ते में ठंड और सोने के लिए जैकेट और टेंट साथ ले गए थे।
ये भी पढ़ें: लुटेरों ने चुराई पेंटिंग, 54 साल बाद खुला राज, FBI ने मालिक तक पहुंचाई
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
2 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
14 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
15 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines