ट्रंप के 'ग्रीनलैंड मिशन' पर EU ने तानी भौहें, अमेरिका का प्लान फेल करने की शुरू की तैयारी

ट्रंप ने सोमवार को साफ कर दिया था कि 1 फरवरी से डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, यूके और नॉर्वे समेत कई यूरोपीय देशों से आने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा.

trmup
विज्ञापन

ग्रीनलैंड को हासिल करने की जिद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ग्रीनलैंड को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह यूरोपीय देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना पर आगे बढ़ेंगे. इस धमकी के बाद यूरोपीय संघ (EU) ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है.

विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक में यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप के इस कदम को एक बड़ी ‘गलती’ बताया. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका और यूरोप के बीच पिछले साल जुलाई में जो व्यापार समझौता हुआ था, उसका सम्मान किया जाना चाहिए. उर्सुला ने तंज कसते हुए कहा, ‘राजनीति में भी डील का मतलब डील होता है. जब दोस्त हाथ मिलाते हैं, तो उसका कोई मोल होना चाहिए.’

Advertisment

ट्रंप ने सोमवार को साफ कर दिया था कि 1 फरवरी से डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, यूके और नॉर्वे समेत कई यूरोपीय देशों से आने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा. ट्रंप का तर्क है कि ग्रीनलैंड रणनीतिक रूप से अमेरिका का हिस्सा होना चाहिए, जबकि यूरोप इसे संप्रभुता का उल्लंघन मान रहा है.

तनाव के बीच उर्सुला ने संकेत दिया कि यूरोप अब आर्कटिक क्षेत्र और ग्रीनलैंड में अपना निवेश बड़े पैमाने पर बढ़ाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि ईयू डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के साथ खड़ा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका का यह अड़ियल रुख केवल उनके साझा दुश्मनों को रणनीतिक फायदा पहुंचाएगा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ