ईरान की पावरफुल सेना IRGC को EU ने घोषित किया आतंकी संगठन, अराघची बोले- US के इशारे पर आग में घी डाल रहा यूरोप

IRGC को आतंकवादी लिस्ट में डालने से उसकी संपत्ति जब्त होगी और फंडिंग पर रोक लगेगी. इसके साथ ही उसके सदस्यों पर यूरोप यात्रा पर भी बैन लग जाएगा.

Iran EU

यूरोपीय संघ (EU) ने ईरान को बड़ा झटका दिया है. ईरान की पावरफुल सेना IRGC को आतंकी सगंठन घोषित कर दिया है. गुरुवार को विदेश मंत्रियों ने ब्रसेल्स में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. ये फैसला ईरान में हाल के विरोध-प्रदर्शनों को कुचलने में IRGC की भूमिका को लेकर लिया गया है.

विज्ञापन

IRGC को आतंकवादी लिस्ट में डालने से उसकी संपत्ति जब्त होगी और फंडिंग पर रोक लगेगी. इसके साथ ही उसके सदस्यों पर यूरोप यात्रा पर भी बैन लग जाएगा. बता दें, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने पहले से ही IRGC को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है.

विज्ञापन

IRGC को आतंकी संगठन घोषित किए जाने के ईयू प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने स्वागत किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘मैं खूनी ईरानी शासन के खिलाफ बैन और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकी संगठन घोषित करने का स्वागत करती हूं. यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था. ‘टेररिस्ट’ असल में उस शासन को कहते हैं जो अपने ही लोगों के विरोध को उनका खून बहाकर कुचल देता है. ईरान के लोगों की आजादी के लिए बहादुरी भरी लड़ाई में यूरोप उनके साथ खड़ा है.’

विज्ञापन

EU के इस फैसले पर ईरान ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि यूरोप ने अमेरिका के इशारे पर आग में घी डालने का काम किया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा गाजा के मामले में जीरो एक्शन लेने वाला ईयू, ईरान के मामले में मानवाधिकार की चिंता कर रहा है.

विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कई देश अभी हमारे इलाके में जंग शुरू होने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. उनमें से कोई भी यूरोप का देश नहीं है. यूरोप इसके बजाय आग को हवा देने में लगा है. अमेरिका की बातों में आकर अब वह हमारी नेशनल मिलिट्री को एक तथाकथित ‘टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन’ बताकर एक और बड़ी रणनीतिक गलती कर रहा है.’

साथ ही उन्होंने कहा, ‘यूरोप ने गाजा में इजरायल के नरसंहार के जवाब में कोई एक्शन नहीं लिया. ईरान में मानवाधिकारों की रक्षा की चिंता करना उसका पीआर स्टंट है, जिससे यह छिपाया जा सकते कि वह खुद बुरी हालत में है. यूरोप के देशों का मौजूदा रवैया उसके अपने हितों के लिए बहुत नुकसानदायक है. क्योंकि हमारे इलाके में जंग का पूरे महाद्वीप पर बुरा असर पड़ेगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ