लंदन से दुबई तक अरबों की संपत्ति… खामेनेई के बेटे ने कैसे बनाया 'मनी मैन' के जरिए इतना बड़ा 'सीक्रेट' साम्राज्य

मुजतबा खामेनेई की लंदन की सबसे महंगी सड़कों में से एक ‘द बिशप्स एवेन्यू’ (इसे अरबपतियों की गली भी कहा जाता है) पर कई आलीशान हवेलियां हैं.

Ali Hosseini Khamenei

मुजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटा हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटे मुजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी माना जाता है. मुजतबा खामेनेई के पास कई देशों में अरबों की सपंत्ति है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुजतबा ने लंदन, दुबई और फ्रैंकफर्ट जैसे शहरों में अरबों डॉलर का निवेश कर रखा है.

विज्ञापन

लंदन की ‘अरबपति गली’ में हवेलियां

मुजतबा खामेनेई की लंदन की सबसे महंगी सड़कों में से एक ‘द बिशप्स एवेन्यू’ (इसे अरबपतियों की गली भी कहा जाता है) पर कई आलीशान हवेलियां हैं. करीब 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ये संपत्तियां सीधे उनके नाम से नहीं हैं. उन्होंने यह संपत्ति शेल कंपनियों और बेनामी सहयोगियों के जरिए खरीदी हैं.

विज्ञापन

उनके पास दुबई के एक पॉश इलाके में एक विला, फ्रैंकफर्ट और मालोर्का में महंगे होटल हैं. ये सारी संपत्ति खरीदने के लिए उन्होंने यूके, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन और यूएई के बैंकों के अकाउंट्स के जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए थे.

विज्ञापन

‘मनी मैन’ अली अंसारी के जरिए निवेश

इस पूरे साम्राज्य को संभालने के पीछे अली अंसारी का हाथ बताया जा रहा है. अंसारी एक ईरानी व्यवसायी और बैंकर हैं, जिन पर ब्रिटेन ने हाल ही में बैन लगाया था. रिपोर्ट में दस्तावेजों के हवाले से लिखा है कि मुजतबा ने ईरानी तेल की बिक्री से होने वाली काली कमाई के जरिए यह संपत्ति बनाई है. उन्होंने इस कमाई को पश्चिमी देशों के रियल एस्टेट, लग्जरी होटल और स्विस बैंक खातों में निवेश कर रखा है.

विज्ञापन

खामेनेई परिवार के लिए झटका

यह खुलासा ईरान के खामेनेई परिवार के लिए एक बड़ा झटका है. खामेनेई परिवार खुद को सादा जीवन जीने वाला बताता है. एक तरफ ईरान की जनता महंगाई और दूसरी मुश्किलों के बीच जिंदगी जीने को मजबूर है. वहीं, दूसरी ओर ईरान के सुप्रीम लीडर का बेटा ठाठ-बाट की जिंदगी जी रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ