---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

जबरदस्त वापसी! 15 साल का CEO, जिसे Linkedin ने बैन किया, वहीं अब कंपनी का इन्टर्न बना

Eric Zhu The Youngest CEO: एक लड़के की किस्मत ने ऐसा फेर खाया कि जिस कंपनी ने बैन किया, उसकी कंपनी ने उसे अपने इन्टर्न बना लिया, पढ़ें दिलचस्प कहानी...

---विज्ञापन---

Eric Zhu The Youngest CEO Appointed LinkedIn Intern: किस्मत कब और कहां पलट जाए, कोई नहीं जानता। एक पल में आप जमीन पर हैं तो दूजे ही पल अर्श पर पहुंच जाएं, यह किस्मत का ही खेल होगा। ऐसा ही कुछ हुआ उस लड़के के साथ, जिसे कंपनी ने बैन कर दिया था, लेकिन किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि आज वह कंपनी का इन्टर्न बन गया है। उसने अपनी इस उपलब्धि को अपने X अकाउंट पर शेयर किया और खुशी जाहिर करते हुए कंपनी के नाम पोस्ट लिखी।

<

---विज्ञापन---

>

(Aviato’s CEO) 15 वर्षीय एरिक झू (Eric Zhu)दुनिया के सबसे युवा CEO हैं, जिन्हें लिंक्डइन ने प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन अब मामले में अचानक एक मोड़ आया और एरिक कंपनी का इन्टर्न बन गया। एरिक ने कंपनी ऑफिस के बाहर खड़े होकर कंपनी की इन्टर्नशिप मिलने का प्रूफ दिखाते हुए फोटो अपने X अकाउंट पर शेयर की। 24 अक्टूबर 2023 को लिखी गई पोस्ट में एक नोट भी लिखा था। इसमें एरिक ने लिखा कि लिंक्डइन कंपनी की इन्टर्नशिप मिलने से काफी खुश हूं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट की अजीबो गरीब शर्त, भूलकर भी पहुंच गए तो हो जाएंगे कंगाल

पोस्ट वायरल हुई और यूजर्स ने किए कमेंट

एरिक ने लिखा कि मैंने अपनी पोस्ट में कंपनी को इसलिए टैग नहीं किया, क्योंकि शायद कंपनी ने मुझे ब्लॉक किया हुआ है, लेकिन अपनी इस जबरदस्त वापसी को लेकर उत्साहित हूं। एरिक ने लिंक्डइन द्वारा बैन किए जाने वाले पलों और अब लिंक्डइन का इन्टर्न बनने के पलों में जो महसूस किया, उसे व्यक्त करते हुए अपने विचार लिखे। वहीं एरिक की पोस्ट वायरल हुई और यूजर्स ने एरिक की सफलता पर अपने विचार भी व्यक्त किए। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा ठीक है, देखो पासा कैसे पलट गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बेशर्म दंपति! सरेआम बेंच पर कर रहा था सेक्स, लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा

कम उम्र के कारण बैन हुआ था प्रोफाइल

एक यूजर ने कमेंट किया, “हाहाहाहाहा, जबरदस्त! एक तीसरे लिखा कि बहुत बढ़िया, बेहतरीन फ्लेक्स। बता दें कि इसी साल जून महीने में एरिक ने कंपनी का CEO होने के नाते लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाया, लेकिन उम्र कम होने के कारण कंपनी ने उनका अकाउंट बंद करते हुए उन्हें बैन कर दिया, क्योंकि लिंक्डइन प्रोफाइल बनाने के लिए यूजर की उम्र कम से कम 16 वर्ष होनी अनिवार्य है, लेकिन लिंक्डइन द्वारा बैन किए जाने से हाई स्कूल का छात्र एरिक ने अपने कर्मचारियों के सामने असहज महसूस किया।

---विज्ञापन---

अब जब एरिक को कंपनी की इन्टर्नशिप मिल गई तो एविएटो के संस्थापक और CEO एरिक ने अपनी खुशी व्यक्त की।

First published on: Oct 27, 2023 07:56 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola